-ईओडब्ल्यू ने रेनबो स्मार्ट सोल्यूशन कंपनी का दर्ज किया प्रकरण, प्रलोभन दे ठगी का आरोप ........
राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने धनबाद झारखंड की चिटफंड कंपनी के कर्ताधर्ताओं पर प्रकरण पंजीबद्ध किया है। इन पर १४ माह में रकम दोगुना व अन्य प्रलोभनों का आरोप है।
ईओडब्ल्यू की टीम ने इससे पहले जांच में मामला सही पाया। धनबाद की रेनबो स्मार्ट सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी दस-दस हजार जोड़ों के रूप में जमा करने को कहते थे। पूरा खेल चेन सिस्टम के जरिए होता था। निवेशकों से कंपनी संचालकों ने राशि तो जमा कर ली, लेकिन वापसी के समय लौटाया नहीं। ऐसा न होने पर निवेशकों ने ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज कराई थी।
-यह है मामला
मूल रूप से कंपनी धनबाद की है, जिसके प्रबंध संचालक धीरेन रावानी, संचालक मुकेश सिंह निवासी धनबाद और दिवाकर गुप्ता निवासी रांसी जबलपुर हैं। इन्होंने दस-दस हजार रुपए कंपनी में निवेश कर 'सिस्टमैटिक इनकम प्लानÓ के नाम की योजना के तहत 14 महीने में 3 लाख 27 हजार 660 रुपए लौटाने का वायदा किया था। इस प्रलोभन 102 निवेशक आए, जिन्होंने 10 लाख 20 हजार रुपए जमा कराए थे। संचालकों ने निवशकों से कहा कि वह रांझी क्षेत्र के मोहनिया गांव में 50 करोड़ की लागत से अस्पताल के लिए जमीन खरीद रही है। कंपनी संचालकों ने ऐसा कुछ नहीं किया। बात कुछ निवेशकों पता चली, इस पर संचालकों से धन लौटाने की मांग की, लेकिन निवेशक तब तक राशि डकार चुके थे।
-पड़ताल में सामने आई हकीकत
ईओडब्ल्यू ने निवेशकों की शिकायत के उपरांत पड़ताल की। इसमें पता चला कि रेनबो स्मार्ट सोल्यूशन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों का व्यवसाय करने के लिए पंजीकृत ही नहीं है। निवेशकों की लिखित शिकायत के आधार पर ही ईओडब्ल्यू ने जांच को आगे बढ़ाया, और कंपनी संचालकों धोखाधड़ी करने का आरोपी मानते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया। ईओडब्ल्यू ने दो कंपनी संचालक और एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर किया है। साथ ही ईओडब्ल्यू की टीम इससे जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी विवेचना में लगी हुई है।
भाजपा राज में किसान, आम आदमी कंगाल
-नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने लगाए आरोप
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि भाजपा सरकार के 9 साल के कार्यकाल में भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया है। भाजपा राज में किसान और आम आदमी रोजी रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है। जबकि भारतीय जनता पार्टी के नता मालामाल हो गए है। वे 28 दिसंबर को कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बाड़ी ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद उदयप्रताप सिंह, विधायक भगवान सिंह राजपूत समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम में श्री सिंह ने राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रदेश का किसान त्रस्त है। किसान अपनी मंाग उठाते हैं तो सरकार दमन उनकी मांगों को कुचल देता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में प्रदेश में सभी रिकॉर्ड टूट चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस प्रदेश के बदहाली के कगार पर पहुंचा दिया। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सत्ता पलटने का संकल्प लेने का आहवान किया था। नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र सरकार द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 1385 रुपए करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसान हित में कई अहम फैसले लिए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार की करतूतों से आमजन को अवगत कराने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें