गुरुवार, 27 दिसंबर 2012

अब मंडी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी - भाजपा के समर्थन का इंतजार



   कृषि उपज मंडी में वियजी पताका लहराने वाले प्रत्याशियों में से कुछ ने अब मंडी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जतानी शुरू कर दी है। करोंद कृषि उपज मंडी में अध्यक्ष पद के लिए आरक्षित चार महिला उम्मीदवारों में से दो की दावेदारी पक्की बताई जा रही है। हालांकि श्यामा पाटीदार की दावेदारी पर मोहर लगाना अंतिम माना जा रहा है।
श्यामा के नाम की आम सहमति बनने के साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा अधिकृत किया जाता है तो नए साल के प्रथम सप्ताह में वह अध्यक्ष हो सकती हैं। श्यामा, भागीरथ पाटीदार की पत्नी हैं। चुनाव में शुरू से ही उनके पक्ष में माहौल दिखाई दिया था। वहीं भागीरथ की छवि का भी श्यामा को फायदा मिला। अध्यक्ष के लिए उन्हें प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से समर्थन मिला है। इसी के साथ वार्ड नं.- 7 से विजयी राजदुलारी संजय पाराशर भी पीछे नहीं हैं। राजदुलारी के समर्थकों की भी कमी नहीं है, हालांकि मतगणित को देखें तो लहर श्यामा की है। वहीं सूत्रों के अनुसार भाजपा ने भी दोनों उम्मीदवारों को लेकर सोचा विचारी शुरू कर दी है। 6 जनवरी से पहले पहले पार्टी इसको लेकर अंतिम फैसला ले लेगी। ७ जनवरी को अध्यक्ष पद की ताजपोशी होनी है। निर्विवाद ताजपोशी के लिए समर्थन के साथ पार्टी का साथ अहम है। हलांकि भागीरथ पाटीदार ने इसको लेकर कुछ भी न कहते हुए मतदाताओं को आभार व्यक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें