-एजेंसियों पर सॉफ्टवेयर हुआ अपडेट, उपभोक्ता दिन भर रहे परेशान
भोपाल।
केंद्रीय मंत्री मंडल द्वारा 9 से 12 रियायती घरेलू सिलेंडर किए जाने के औपचारिक आदेश के बाद शनिवार से इस दिशा में काम शुरू हुआ। भोपाल जिले की सभी 34 गैस एजेंसियों पर नया सॉफ्वेयर अपडेट किया गया। शनिवार को पूरे दिन एजेंसियों से सिलेंडर वितरण का काम नहीं हुआ।
इससे उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन इसे अपवाद करार दे रही है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है, सुबह जरूर काम नहीं हुआ, लेकिन जैसे-जैसे सॉफ्टवेयर अपडेट हुआ। काम शुरू कर दिया गया। अपडेशन का यह काम आॅल इंडिया लेवर पर किया गया।
इक्का-दुक्का गैस एजेंसियां ही ऐसी हैं, जिनके यहां से सिलेंडरों की डिलेवरी नहीं हो सकी। बहरहाल, उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर ये है कि सॉफ्टवेयर अपडेट होने के साथ ही उनके खाते में चालू वित्तीय वर्ष (2013-14) के लिए 2 रियायती सिलेंडर बढ़ गए हैं। फरवरी और मार्च माह के लिए क्रमश: एक-एक। वहीं नवीन वित्तीय वर्ष (2014-15) में 12 रियायती सिलेंडर मिलेंगे।
-60 फीसदी ने ले लिए पूरे सिलेंडर
एसोसिएशन से जुड़े एक पदाधिकारी की माने तो भोपाल जिले के करीब 60 फीसदी घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं ने अपने सभी 9 रियायती सिलेंडर खत्म कर लिए हैं। राजधानी में करीब 4 लाख 50 हजार घरेलू गैस सिलेंडर के उपभोक्ता हैं। इसमें सबसे ज्यादा खपत वाला क्षेत्र पुराना भोपाल है। वहीं नए शहर में इसका रेशो हर दूसरे घर में 3 माह के बीच एक सिलेंडर की खपत का है। पुराने शहर में हर माह एक सिलेंडर खपत होने का कारण संयुक्त परिवार भी है, जिसके चलते एक ही चूल्हे पर चार परिवारों का खाना पकता है।
-लिंक की झंझट खत्म
ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने आधार कार्ड से बैंक खाते के जरिए गैस अकाउंट लिंक करा लिया है। वहीं जो आधार कार्ड न होने के कारण अकाउंट लिंक नहीं करा पाएं हैं। ऐसे दोनों ही उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं। इन्हें ऐसे ही रियायती दाम पर सिलेंडर मिलेंगे। सॉफ्टवेयर अपडेट होने के साथ खातों में सिलेंडरों की संख्या बढ़ा दी गई। सॉफ्टवेयर अपडेट करने का काम तीनों आॅइल कंपनी इंडियन आॅइल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने किया। अपडेशन का काम आॅल इंडिया लेवर पर किया गया।
-वर्जन
भोपाल जिले की सभी गैस एजेंसियों का सॉफ्टवेयर शनिवार को अपडेट किया गया। इसी के साथ इस वित्तीय वर्ष में मार्च माह तक 2 और 2014-15 के लिए 12 सिलेंडर उपभोक्ताओं के खाते में दर्ज कर दिए गए हैं।
आरके गुप्ता, अध्यक्ष, एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन भोपाल
इस बात के लिए बेहद खेद है कि लोग परेशान हुए। लेकिन सॉफ्टवेयर अपडेट करने से उपभोक्ताओं के खाते में ही सब्सीडी वाले सिलेंडरों में बढ़ोतरी हुई। इसका लाभ इसी माह से मिलेगा। तीनों आॅइल कंपनियों ने यह सॉफ्टवेयर अपडेट करने का काम किया।
संजय दुबे, संचालक, च्रदकांत गैस एजेंसी

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें