-9 बजे से सुभाष स्कूल में होगी गिनती
भोपाल।
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नगर निगम वार्ड-35 के मतपत्रों की पुनर्गणना मंगलवार को सात नंबर स्टाप स्थित सुभाष उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में होगी। सुबह 9 बजे से होने वाली इस गणना में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के उम्मीदवार उपस्थित होंगे। गणना की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय सिंह ने बताया, हाईकोर्ट के निर्देश पर वार्ड-35 के मतपत्रों की पुनर्गणना की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम के नवम्बर 2009 में चुनाव हुए थे। उस दौरान भाजपा के उम्मीदवार संजय शर्मा को इंडियन नेशनल कांग्रेस (कांग्रेस) के प्रत्याशी आशाराम शर्मा ने 9 वोटों से हराया था। संजय शर्मा को यहां 3509 मत मिले थे। वहीं आशाराम शर्मा को 3518 वोट। केवल 9 वोटों से जीत हार का फैसला हुआ। इसमें संजय शर्मा को मिली हार के बाद उन्होंने 2013 में एक याचिका जिला एवं सत्र न्यायालया, भोपाल में दायर कराई। याचिका में वार्ड-35 के चुनाव में हुई मतगणना को दोबारा कराने की मांग की थी।
याचिका में उन्होंने कोर्ट को बताया था कि मतगणना सही नहीं हुई। कोर्ट ने संजय शर्मा की याचिका स्वीकार करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को 18 अप्रैल 2013 को निर्देशित किया कि वह पुर्नगणना कर 26 जून को होने वाली सुनवाई में वस्तु स्थिति से अवगत कराए।
-वर्जन
4 फरवरी को सुभाष स्कूल ग्राउंड में सुबह 9 बजे वार्ड-35 के मतपत्रों की पुनर्गणना की जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक सभी तैयारियों कर ली गई हैं।
अक्षय सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
किसको कितने मिले थे मत
प्रत्याशी - - प्राप्त वोट
आशाराम शर्मा - इंडियन नेशनल कांग्रेस - 3518
संजय शर्मा - भारतीय जनता पार्टी - 3509

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें