-6 सूत्री मांग पत्र में कहा, इलाज और नि:शुल्क अनाज दिया जाए
भोपाल।
पार्षद तस्लीम वहीद लश्करी के नेतृत्व में बुजुर्ग महिलाओं ने रोशनपुरा चौराहे पर पेंशन बढ़ाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। यह महिलाएं बीते पांच महीने से सामाजिक सुरक्षा एवं वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने के विरोध में सड़कों पर आर्इं। इस दौरान 6 सूत्री मांग पत्र में राज्य शासन से पेंशन राशि बढ़ाने और नि:शुल्क अनाज दिए जाने की मांग की।
तस्लीम लश्करी ने कहा, पेंशन न मिलने से गरीब और बेसहारा वृद्ध महिलाओं को पेट पालना मुश्किल हो रहा है। महिलाएं पेंशन के लिए हर हफ्ते नगर निगम और पोस्ट आफिस के चक्कर काट रही हैं। मुख्यमंत्र को संबोधित 6 सूत्री मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। इसमें पेंशन राशि बढ़ाकर 1 हजार रुपए, हर माह नियमित पेंशन मिलना, मुफ्त अनाज वितरण, संपूर्ण इलाज और पेंशनधारियों को जाति प्रमाण पत्र से नि:शुक्ल दिया गया।
इस मौके पर पार्षद तस्लीम वहीद लश्करी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पीसी शर्मा, पूर्व पार्षद वहीद लश्करी, माया विश्वकर्मा, रवि मालवीय, सुरेश भागचंदानी, उत्तम कुहिटे, विनोद यादव, संदीप तिवारी, आशीष देरवाल, मुकेश सेन, वासुदेव गोस्वामी, पिन्टू पाटिल, नईम खां, राजकुमार, बुन्दन खां, गायत्री पांडेय, ताई बाई, आशा सरकार, भागा बाई, सेना बाई और झूमा बाई सहित कई पेंशनभोगी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें