रविवार, 2 फ़रवरी 2014

गरीबों को बांटे फल, मनाया जन्मदिन , भोपाल

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक एसके मुद्दीन का जन्मदिन रविवार को राजधानी में मनाया गया। इस अवसर पर मंच के भोपाल संभाग प्रभारी अलीम कुरैशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंगलवारा चौराहा पर केक काटा गया तथा श्री मुद्दीन की लंबी जिंदगी और उनके द्वारा चलाई जा रही मुहिम की सफलता के लिए दुआ मांगी गई। इस मौके पर इतवारा क्षेत्र में गरीबों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में तारीक कुरैशी, जाहिद खान, अनीस खान, वीरा स्वामी, दिनेश कुमार सहित बड़ी सं या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें