शुक्रवार, 19 अप्रैल 2013

केंद्र की तर्ज पर दिया जाए महंगाई भत्ता ,भोपाल

केंद्र कैबिनेट ने गुरुवार को केंद्र कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 72 से 80 फीसदी कर दिया है। राज्य सरकार मप्र के कर्मचारियों को भी 72 प्रतिशत महंगाई भत्ता दे रही। अब कर्मचारियों ने केंद्र की तर्ज पर भत्ता बढ़ाने की मांग की है।

मप्र में भत्ता बढ़ाने को लेकर सभी कर्मचारी संगठन एक जुट हो गए हैं। इसी सिलसिले में मप्र कर्मचारी-अधिकारी संघर्ष मोर्चा ने देवास जिले में कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। बैठक में इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसे बाद में संघर्ष मोर्चा का दल मुख्यमंत्री को सौंपेगा। मप्र कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया, प्रदेश में साढ़े 8 लाख कर्मचारी हैं। इसमें दैवेभो, कार्यभारित, गैंगमेन श्रमिक, माली श्रमिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता और संविदा कर्मचारियों को केंद्र की तरह 80 प्रतिशत महंगाई दिया जाए। श्री पांडे ने कहा, शुक्रवार को देवास में कार्यकारिणी की बैठक आहुत की गई है। इसमें प्रस्ताव पारित किया जाएगा कि सरकार 1 जनवारी, 13 से ही इसका भुगतान किया जाए। वहीं सरकार आदेश पारित करे कि यह भुगतान एरियर के साथ करे। उन्होंने बताया, सरकार एरियर का 200 करोड़ रुपए अब तक दबा चुकी है।

-होगी कार्यकारिणी घोषित
देवास में होने वाली इस बैठक में मप्र अधिकारी संघर्ष मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा होगी। जानकारी के अनुसार इसमें गैर मान्यता प्राप्त अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। वहीं सदस्य भी इसमें शामिल होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें