राज्य शासन ने सहायक ग्रेड एक के छह कर्मचारियों को सेक्शन आफिसर के पद पर पदोन्नत कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी की नई पदस्थापना आदेश भी जारी कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक वीरेंद्र कुमार जैन को जन शिकायत निवारण विभाग से संस्कृति विभाग, मंगेश पाठक को जीएडी लेखा शाखा से सहकारिता, राजेश श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री कार्यालय से उच्च शिक्षा विभाग, राजकुमार राही को वाणिज्यिक कर से नगरीय प्रशासन विभाग, मुन्नी देवी घोसरिया को वित्त विभाग से वित्त विभाग और नरेंद्र कुमार लसुंते को जीएडी कार्मिक शाखा से जीएडी कार्मिक शाखा में स्थानांतरित किया है।
सिंह की सेवाएं लौटाईं:
राज्य शासन ने चिकित्सा शिक्षा एवं श्रम विभाग के अपर सचिव भागवत सिंह की सेवाएं मूल विभाग वन में लौटा दी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें