अजय सिंह के मु यमंत्री के ऊपर लगे आरोपों के जवाब में बोले नरोत्तम
भोपाल।
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने राज्य सरकार पर जो आरोप लगाए हैं उनका न कोई ठोस आधार है और न ही उनसे नेता प्रतिपक्ष की आंकड़ों के बारे में कोई खास समझ सामने आती है। यह कहना संसदीय कार्य मंत्री व प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा का। वे आज अपने निवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह द्वारा मु यमंत्री पर लगाए गए उन आरोपों का जवाब दे रहे थे जिससें उन्होंने प्रदेश की जनता को मु यमंत्री द्वारा गुमराह करने का आरोप लगाया था। मिश्रा ने कहा कि जिन मानकों की चर्चा अजय सिंह द्वारा की गई है,उन मानकों के आधार पर हमारी सरकार ने यह कभी नहीं कहा कि हम उनमें नंबर वन है। लेकिन हमने उन मानकों में उन्नति की है,इससे इंकार नहीं किया जा सकता।
गए है खिसिया
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2002-03 में मध्यप्रदेश विकास के मामले में तीसवें स्थान पर था। आज जब वह प्रथम स्थान पर है तो इसमें एक नागरिक के नाते गर्व करने के बजाए नेता प्रतिपक्ष खिसिया से गए है और भाजपा सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे है। पांडिचेरी का उल्लेख करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि आर्थिक विकास में मप्र. राज्यों में प्रथम है जबकि नेता प्रतिपक्ष कह रहे है कि पांडुचेरी हमसे आगे है। जबकि सच्चाई यह है कि पांडिचेरी केंद्र शासित प्रदेश है,राज्य नहीं। अपने इस सामान्य ज्ञान को अजय सिंह जितना जल्दी सुधार ले उतना अच्छा है।
दिल्ली में कटौती पर भोपाल में नहीं
प्रदेश में विद्युत उत्पादन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 से पहले 2900 मेगावाट का विद्युत उत्पादन होता था जबकि 2012-13 में स्थिति यह है कि हम 10400 मेगावाट विद्युत उत्पादन कर रहे है। बिजली आज प्रदेश में कहीं भी समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में बिजली कटौती होती है पर प्रदेश की राजधानी भोपाल में नहीं। कांग्रेस के लोगों का इस बारे में भी सोचना चाहिए। प्रदेश में कहीं भी बिजली की अघौषित कटौती नहीं है। कहीं अगर बिजली जाती है भी तो उसके अन्य कारण भी होते है।
यह कहा नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने
भोपाल। मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता को छलने, ठगने और गुमराह करने का आरोप लगाते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आज भोपाल में एक पत्रकार वार्ता में कहा कि विकास दर में नंबर वन मध्यप्रदेश को बताने के लिए 50 करोड़ रुपए जनता की गाढ़ी कमाई के खर्च करने वाले शिवराज सिंह चौहान ने लोकतंत्र, राजनीति में एक घटिया संस्कृति की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक ऐसे झूठ पर पैसा बहाया जिसके बारे में एक नेत्रहीन को भी पता है कि मध्यप्रदेश विकास दर में नंबर वन नहीं है। नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा कि पूर्व में भी शिवराज सरकार के झूठ को उजागर किया था कि देश के पांच-छ: राज्यों के आधार पर केन्द्रीय सां ियकी विभाग के जिस विकास दर में बिहार से आगे होने का दावा करने के बाद मु यमंत्री ने अपने को नंबर वन बताया वास्तव में उस विकास दर में सबसे ज्यादा विकास दर पांडिचेरी की थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें