शनिवार, 20 अप्रैल 2013

जैन समाज की विशाल रैली आज,भोपाल

जैन समाज के २४वें तीर्थकंर भगवान महावीर की २६११वीं जयंती पर शहर के प्रमुख मार्गों से विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली में पुरुषों के साथ महिलाएं भी हिस्सा लेंगी। 
सुबह ८ बजे पिपलानी स्थिति जैन मंदिर से प्रारंभ होकर रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर एयरपोर्ट रोड, महावीर गिरी पहुंचेगी। विशाल वाहन रैली का आयोजन शकल जैन श्वेतांबर समाज के तत्वावधान में निकाली जा रही है। वाहन रैली का शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर फूल-मालाओं से स्वागत किया जाएगा। समाज की प्रवक्ता गीता लोहड़ा ने बताया, भगवान महावीर के २३ अप्रैल को २६११वां जंमोत्सव समाज बंधुओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसी उपलक्ष्य में विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली पिपलानी से प्रारंभ होकर चेतक ब्रिज, साढ़े छह नम्बर स्थित महावीर द्वार, तुलसी नगर जैन मंदिर, लिली टाकिज, सेंट्रल लायब्रेरी, सिटी स्थित जैन मंदिर, ११.३० बजे कोहेफिजा स्थानक मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद महावीर गिरी पहुंचते ही रैली का भव्य स्वागत किया जाएगा। यहां परम पूज्य साधवी हेम प्रज्ञा के सानिध्य में सामूहिक चैत्य वंदना, आरती, भक्ति एवं धर्म सभा होगी। इसके बाद स्वामी वात्सल्य का आयोजन होगा। श्रीमती लोहड़ा ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित हो समाज की शौभा बढ़ाने की अपील की है। 
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें