0 नगर निगम कमिश्नर गढ़पाले ने शासन को भेजा प्रस्ताव
भोपाल।
नगर निगम चिकित्सालय में जल्द ही महिला डॉक्टर की कमी पूरी हो जाएगी। निगम प्रशासन ने इस दिशा में प्रयास शुरु कर दिए है। निगम कमिश्नर विशेष गढ़पाले के निर्देश पर महिला डॉक्टर की पदस्थापना के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार,एक-दो दिन में इस संबंध में निर्णय लिया जा सकता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,नगर निगम चिकित्सालय में पिछले 7 वर्षों से महिला डॉक्टर की कमी के चलते महिला मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच निगम से विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने महापौर से लेकर कमिश्नर के सामने यह समस्या रखी,लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। लेकिन बीते दिनों ननि. भोपाल सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी कल्याण समिति के प्रतिनिधि मंडल ने निगम कमिश्नर विशेष गढ़पाले से मुलाकात में उन्हें इस परेशानी से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा डॉक्टर की पदस्थापना नहीं करने तक निगम प्रशासन को अपने स्तर पर महिला डॉक्टर की संविदा नियुक्ति करने का सुझाव भी दिया। कमिश्नर ने इस मसले को गंभीरता से लेते हुए अपर आयुक्त (स्वास्थ्य) को तत्काल महिला डॉक्टर की पदस्थापना के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव पहुंचाने के निर्देश दिए। कमिश्नर के निर्देशों पर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने 25 अप्रैल को सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है।
वर्तमान में 1 डॉक्टर संभाल रहा है सभी काम
एक समय था कि नगर निगम चिकित्सालय में चार डॉक्टर हुआ करते थे। इनमें डा.जी.के.व्यास(शिशु रोग विशेषज्ञ),डा.हबीबा सुल्तान (महिला रोग विशेषज्ञ),डॉ.प्रशांत बाजपेयी(नेत्र रोग विशेषज्ञ) और डॉ.विजय केशव शर्मा(हो योपैथी डॉक्टर) शामिल थे। यह सभी डॉक्टर इलाज के साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने आदि की जि मेदारी भी संभालते थे। लेकिन पिछले 10 वर्षों में एक-एक कर डॉ. व्यास,डॉ.हबीबा और डॉ. शर्मा रिटायर हो गए। इस वक्त डॉ. बाजपेयी मरीजों के इलाज के साथ ही जन्म-मृत्यु प्रमाण व वैवाहिक पंजीयन आदि की जि मेदारी संभाल रहे है। लेकिन डॉक्टरों विशेषकर डॉ. हबीबा के रिटायर होने के बाद से ही महिला मरीजों को मलिा डॉक्टरों की कमी खल रही है।
डॉ. काले को मिल सकती है जि मेदारी
सूत्रों के अनुसार,निगम चिकित्सालय में राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की डॉ.कीर्ति डाले (महिला रोग विशेषज्ञ) की पदस्थापना हो सकती है। डॉ.डाले वर्तमान में किलोल पार्क स्थित सहायक संचालक स्वास्थ्य के कार्यालय में पदस्थ है और वह निगम में अपनी सेवाएं देने को तैयार है। बताया जाता है कि डॉ. डाले की मंशा को देखते हुए ही निगम प्रशासन ने उनकी पदस्थापना करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है।
डॉ.शर्मा की संविदा नियुक्ति
सूत्रों के अनुसार,निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संगठन ने निगम कमिश्नर को सौंपे एक ज्ञापन में निगम से सेवानिवृत्त हो योपैथी डॉक्टर विजय केशव शर्मा को दवाखाने में संविदा नियुक्ति देने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है डॉ. शर्मा अनुभवी डॉक्टर है और वे उक्त पद्धति से सभी प्रकार के रोगों को उपचार करने में सक्षम है। कमिश्नर गढ़पाले ने इस संबंध में अपर आयुक्त (स्वास्थ्य) को निर्देश दिए है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें