-मामला यूका का
भोपाल। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को भोपाल गैस कांड मामले में मुख्य अभियुक्त वॉरेन एंडरसन के प्रत्यर्पण से संंबंधित एक पेज की रिपोर्ट अदालत में पेश की है। यह रिपोर्ट सीबीआई नई दिल्ली के अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने सीजेएम एसके पांडेय की अदालत में प्रस्तुत की।
इस मामले में 10 अप्रैल 1992 को एंडरसन के विरुद्ध अदालत ने वारंट जारी किया था। बावजूद इसके अब तक एंडरसन के प्रत्यर्पण की कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में सीबीआई कई बार अनेक बार भारत सरकार और अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस यूएसए को वॉरेन एण्डरसन के भारत प्रत्यर्पण के संबंध में कार्यवाही किए जाने का अनुरोध कर चुकी है। १९९२ से लेकर अब तक सीबीआई कई बार पत्र व्यवहार कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि भोपाल गैस पीडि़त महिला उद्योग संगठन के संयोजक अब्दुल जब्बार सहित अन्य संगठनों ने अदालत में याचिका दायर कर गैस दुर्घटना मामले में यूनियन कार्बाइड कंपनी के तत्कालीन चेयरमैन और मामले के मुख्य अभियुक्त वॉरेन एण्डरसन के प्रत्यर्पण के संबंध में सीबीआई द्वारा की गई अभी तक की कार्यवाही के संबंध में रिपोर्ट पेश किए जाने और यूनियन कार्बाइड कंपनी को खरीदने वाली डाउ केमिकल को इस मामले में पक्षकार बनाए जाने के लिए नोटिस जारी करने की मांग की थी। मामले की अगली सुनवाई 3 मई को होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें