-जिले १० ताल का होगा सीमांकन
भोपाल।
बड़े तालाब के साथ १० अन्य तालाबों के सौंदर्यीकरण और संरक्षण की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत तालाबों की सीमाओं को चिन्हित करते हुए मुनारें लगाई जाएंगी। सीमांकन का यह काम 30 अप्रैल तक पूरा किया जाएगा।
इस संबंध में कलेक्टर निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने सभी वृत्तों के एसडीएम, तहसीलदारों और भू-अभिलेख अधीक्षक को आदेश दे दिए हैं। उल्लेखनीय है कि नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बाबूलाल गौर की अध्यक्षता में ३० मार्च को एक बैठक हुई थी। यह बैठक नगर निगम कर सीमा में स्थित तालाबों के समग्र विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में थी, जिसमें ये तालाबों के संरक्षण का फैसला लिया गया था। इसी के चलते सबसे पहले इन तालाबों की विधिक सीमा निर्धारित की जानी है। गौर इस काम के लिए १५ दिन निर्धारित किए हैं। सीमांकन के कार्य में तकनीकी मार्गदर्शन अधीक्षक भू-अभिलेख करेंगे। वहीं तालाब की सीमाओं के निर्धारण के लिए तहसीलदारों को राजस्व निरीक्षकों की टीम बना कार्य शुरू करने को कहा है।
निगम सीमा में लगेंगी मुनारें
नगर निगम की सीमा में आने वाले सभी तालाबों में मुनारें लगाई जाएंगी। सीमांकन कार्य में श्रमिक नगर निगम उपलब्ध कराएगा। वहीं राजस्व निरीक्षक तालाब की भूमि का सीमांकन का कार्य देखेंगे। वहीं निगम को मुनारें या सीमा चिन्ह लगवाने की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यहां होगा सीमांकन
तालाब का नाम नजूल वृत्त समय सीमा
ब$डा तालाब टीटी नगर, शहर, बैराग$ढ, हुजूर १५ अप्रैल
छोटा तालाब शहर वृत्त २० अप्रैल
मोतिया तालाब बैराग$ढ २० अप्रैल
सिद्दीक हसन बैराग$ढ २५ अप्रैल
मुंशी हुसैन खां बैराग$ढ ३० अप्रैल
शाहपुरा टीटी नगर २० अप्रैल
कलियासोत टीटी नगर २५ अप्रैल
चार इमली टीटी नगर ३० अप्रैल
लहारपुरा एमपी नगर १५ अप्रैल
हथाईखे$डा गोविंदपुरा १५ अप्रैल
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें