-कलेक्टर ने दिए आदेश, मांगने पर भी नहीं मिल रहे दस्तावेज
भोपाल।
जिले की ऐसी १९ गृह निर्माण समितियों का सर्च वारंट और रिकार्ड जब्ती की कार्रवाई जल्द ही शुरू होगी, जिन्होंने मांगने और नोटिस देने के बाद भी सहकारिता विभाग को रिकार्ड उपलब्ध नही कराया है। कलेक्टर इन पर कार्रवाई को लेकर एक आदेश जारी कर दिया है।
19 गृह निर्माण समितियों में से 10 को जहां एसडीएम सर्च वारंट जारी किए जा रहे हैं, वहीं 9 सोसाटियों के विरुद्ध उपायुक्त कोर्ट से रिकार्ड जब्ती के आदेश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि समितियों में गड़बडिय़ों और विवाद की स्थिति पूर्व से ही चली आ रही है। इसी के चलते समितियों का शिकायतों के निदान के लिए समिति अध्यक्षों व संचालक मंडल से रिकार्ड मांगा जाता है। बावजूद इसके गड़बडिय़ां छिपाने अध्यक्ष व संचालक मंडल सदस्य रिकार्ड जमा नहीं करते। इसके चलते कार्रवाई में विलंब होता है। साथ ही लोगों के प्लाटों की समस्याएं भी बरकरार रहती है। फिर भी उपायुक्त सहकारिता दो से तीन बार नोटिस जारी कर रिकार्ड कार्यालय में जमा करने को कहते हैं। अब इसे देखते हुए कलेक्टर निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने रिकार्ड उपलब्ध न कराने वाली सभी 19 सोसायटियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
ये है सर्च वारंट वाली समितियां
दीवान, न्यू-कृषि नगर, गांधी, न्यू अभिषेक, अर्चना, अलकापुरी, कामधेनू, वैलक, एसबी पुलिस व शादाब गृह निर्माण समिति।
इनका होगा रिकार्ड जब्त
एसबी पुलिस, शादाब, न्यू बसेरा, श्रीराम जनकल्याण, पेरिस, डॉक लेखा, महावीर, जनसहयोग व वैलकम गृह निर्माण सोसायटी।
वर्जन
सभी 19 सोसायटियों के खिलाफ कलेक्टर द्वारा आदेश दिए जाने के बाद सर्च वारंट व रिकार्ड जब्ती की कार्रवाई प्रचलन में है।
आरएस विश्वकर्मा, उपायुक्त सहकारिता
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें