गुरुवार, 4 अप्रैल 2013

एबीवीपी के साथ शिव आज मनाएंगे होली,भोपाल

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के डीपो चौराहा स्थित कार्यालय 'छात्र शक्ति' में शुक्रवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। वहीं कार्यालय में भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। 
कार्यक्रम में अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विष्णुदत्त शर्मा व अभाविप के पूर्व तथा वर्तमान कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम समय सायं 6 बजे से रात ९ बजे तक चलेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें