गुरुवार, 4 अप्रैल 2013

कमिश्नर ने सराहा व्यवस्थाओं को,भोपाल

 
सीहोर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे गेहूं के लिए स्थापित उपार्जन केन्द्रों पर जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गुरूवार को कमिश्नर एसबी सिंह ने बिलकिसगंज और चंदेरी (पीपल्यामीरा) केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से रूबरू चर्चा कर व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। कमिश्नर ने माश्चर मीटर के माध्यम से गेहूं की नमी आंकने की प्रक्रिया को भी देखा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें