शुक्रवार, 12 अप्रैल 2013

129 हेक्टेयर जमीन अब भी अतिक्रमण में -बीते एक साल से पत्रकों में जस की तस स्थिति


-निस्तार की हैं सभी जमीनें 
भोपाल। 
सरकार की १२९ हेक्टेयर निस्तार की भूमि पर अब भी अतिक्रमण पसरा हुआ है। बीते एक साल से इस जमीन का आंकड़ा दर्शाने वाले पत्रकों में जस की तस स्थिति बनी हुई है। 
ऐसा स्थिति तब है, जब जिले में प्रतिदिन शासकीय जमीनों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। हलांकि जिला प्रशासन के ग्राफ पर नजर दौड़ाएं तो अमले ने अब तक अन्य शासकीय अतिक्रमण हटाया है। बावजूद इसके प्रशासनिक नजर इस अतिक्रमण पर नहीं है। निस्तार की अधिकांश भूमियां ग्रामीण क्षेत्रों की है। निस्तार यह करीब 129 हेक्टेयर भूमि है, जिस पर स्थानीय नेताओं या इन क्षेत्रों में खासा वर्चस्व रखने वाला हो। 

-रास्ता पर भी कब्जा 
ग्रामीण इलाकों में निस्तार भूमियां तो ठीक ही हैं, यहां लोगों ने रास्ते को भी नहीं छोड़ा। लोगों ने या तो इस पर पूरी तरह कब्जा जमा लिया है या दोनों ओर से इतना अतिक्रमण कर रखा है, जिससे बड़े वाहन निकल नहीं नहीं सकते। निस्तार की भूमियों का भी यही हाल है। बीते साल हुजूर एसडीएम ने ऐसे कई स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया था, लेकिन अब स्थिति दोबारा वैसी ही बन गई है। वर्तमान में आम और अन्य सरकारी भूमियों पर कब्जे बढ़ रहे हैं। 

-श्मशान की भूमि पर ज्यादा कब्जा 
कुछ दिन पहले कलेक्टर कांफ्रेंस में शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण की बात रखी गई थी। इसी आंकड़े को देखें तो निस्तार की भूमियों जैसे गैर वक्फ कब्रिस्तान, श्मशान, गौठान, हाट बाजार, आम रास्ता व अन्य पर पर कई सालों से कब्जा बरकरार है। करीब 1683.771 हेक्टेयर भूमि पर ये कब्जा है। सबसे ज्यादा श्मशान की 27.050 हेक्टेयर भूमि और आम रास्ता की 98.910 हेक्टेयर भूमि कब्जा है। इसके बाद मिलाकर अन्य क्षेत्र की 1553.962 हेक्टेयर भूमि शामिल है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने 1555.620 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाया है। फिलहाल 128.151 हेक्टेयर भूमि पर रसूखदारों ने कब्जा जमा रखा है। 

-स्थिति जो वर्तमान है 
------------------------------------------------------------------------
किसकी जमीन -कब्जे का कुल रकबा - इतना हटा कब्जा - यहां अब भी बाकी 
------------------------------------------------------------------------ 
गैर वक्फ -कब्रिस्तान - 1.619 - 1.510 - 0.109
श्मशान - 2.230 - 2.105 - 0.125

गौठान - 27.050 - 24.855 - 2.195 
हाट बाजार - तदैव- - तदैव- - तदैव-
आम रास्ता - 98.910 - 73.110 - 25.800
अन्य -1553.962 - 1454.040 - 99.922

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें