बुधवार, 10 अप्रैल 2013

प्रशासन ने हटाईं 48 झुग्गियां


-कालापानी में हुई शिफ्टिंग 
भोपाल। 
बीते कुछ माह से सुभाष नगर फाटक के पास तनी झुग्गियों के शिफ्टिंग का मामला टलता आ रहा था। आखिरकार जिला प्रशासन और निगम अमले ने इन्हें हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। यहां निर्मित ८४ झुग्गियों में से बुधवार को 48 झुग्गियों की शिफ्टिंग की गई। इन्हें ग्राम कालापानी में शिफ्ट किया गया है। शेष बची झुग्गियों को प्रशासनिक अमला गुरुवार को हटाएगा। दोपहर 1 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई हुजूर एसडीएम राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई। हालांकि यह क्षेत्र एमपी नगर सर्किल में लगता है, जिसके चलते एमपी नगर एसडीएम रितु चौहान भी कुछ समय के लिए मौजूद रहीं। प्रशासनिक अमले ने निगम की गाडिय़ां बुला रखीं थीं, निगम की 6 गाडिय़ों के जरिए बुधवार को यहां के रहवासियों की गृहस्थी का सामान शिफ्ट किया गया। कालापानी में प्रत्येक परिवार को 450 स्वॉयर फीट का प्लाट आवंटित किया गया है। दोहपर से शुरू हुआ शिफ्टिंग का यह काम शाम 5 बजे तक चला। बची हुई 36 झुग्गियों को गुरुवार को स्थानांतरित किया जाएगा। सर्वे में 84 झुग्गियों को चिन्हित करने के बाद पहले 48 को हटाकर कालापानी भेजा गया। 

-डलेगी तीसरी लाइन 
उल्लेखनीय है कि यह झुग्गियां रेलवे के विकास कार्यों में बाधक बन रही थी। वहीं जमीन का कुछ हिस्सा सीपीए का भी है। इसको लेकर रेल और सीपीए प्रशासन ने जिला प्रशासन को लिखा था। रेलवे इस अतिरिक्त भूमि पर तीसरी रेल लाइन डालने का काम शुरू करना चाहता है। हबीबगंज तक इसके लिए सर्वे हो चुका है। यहां झुग्गियां होने के चलते सीपीए और पीडब्ल्यूडी ने भी झुग्गियों के कारण विकास कार्य प्रभावित होने की शिकातय की थी। जिला प्रशासन ने यहां झुग्गियों का सर्वे कर कालापानी में विस्थापित करने की योजना बनी थी। 

-होता था विवाद 
सुभाष नगर रेलवे फाटक के बगल से हटाई गई इन झुग्गीवासियों को आए दिन सड़क चलते यात्रियों से विवाद भी होता था। इससे स्थानीय थाने के पुलिसकर्मी भी परेशान थे। अधिकांश झुग्गी निवासी प्लॉस्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां बनाने वाले हैं। इन्हें कालापानी में 450 वर्ग फुट के डेवलप प्लॉट दिए गए हैं। यहां बिजली और पानी की व्यवस्था प्रशासन ने उपलब्ध कराई है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें