बुधवार, 10 अप्रैल 2013

इग्नू का दीक्षांत समारोह कल

-वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए दिल्ली से राष्ट्रपति करेंगे संबोधित 
भोपाल। 
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का २६वां दीक्षांत समारोह १२ अप्रैल को होगा। समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए दिल्ली से राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी संबोधित करेंगे। राजधानी के समारोह में २१८ लोगों को डिग्रियां दी जाएंगी। 
एनआईटीटीटीआर के राजीव गांधी सभागार में सुबह ११.३० पर होने वाले इस कार्यक्रम में मप्र निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार पांडे विशिष्ट अतिथि होंगे। इग्नू के भोपाल स्थिति क्षेत्रीय कार्यालय में डिग्री पाने वाले लोगों की संख्या १०५७ है। इसमें २१८ विद्यार्थियों ने ही डिग्री की इच्छा जाहिर की थी। भोपाल इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. यूसी पांडे ने बताया कि प्रदेश भर से एकत्र हो रहे इन छात्रों को श्री पांडे डिग्री प्रदान करेंगे। इस दौरान इग्नू द्वारा शिक्षा की दिशा में किए जा रहे अभिनव कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें