-निगम को अपने भवन का इंतजार
भोपाल। नए भोपाल में मकान, दुकान, भवन निर्माण की इच्छा रखने वालों के लिए अब शाहपुरा में भवन अनुज्ञा शाखा खुल गई है। वहीं ६ नंबर स्टॉप के कार्यालय को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। इसी के साथ अब शाहपुरा से बिल्डिंग परमिशन जारी होगी।
नए शहर के निवासियों को परमीशन के लिए यहां आना पड़ेगा। सूत्रों के अनुसार, पुराने कार्यालय में जोन एवं भवन अनुज्ञा शाखा एक साथ लगाने के कारण यहां जगह की कमी थी और शाहपुरा पर नया भवन भी बन चुका था इसलिए बिल्डिंग परमीशन शाखा को नए भवन में शि ट कर दिया गया। हालांकि नए भवन में अभी भी कई काम होना बाकी है। लाइट फिटिंग,पंखे,फर्नीचर आदि पूरी तरह नए भवन में नहीं लगा पाया है।
दूर-दूर हैं मुख्यालय
निगम के विभिन्न मुख्यालय अलग-अलग क्षेत्रों में लग रहे हैं, जिससे आम लोगों को काम के लिए यहां-वहां भटकना पड़ता है। निगम का यांत्रिकी मुख्यालय नटराज टॉकीज भेल में लगता है,तो प्रोजेक्ट आफिस तथा जलकार्य मु यालय माता मंदिर,यहां तक की परिषद की बैठक तक निगम मुख्यालय से बाहर करना पड़ती है। निगम सूत्रों के अनुसार,अब परिषद के लिए भी आईएसबीटी में जगह तलाशी जा रही है। दूसरी ओर सदर मंजिल भी पुरातत्व एवं ऐतिहासिक दृष्टि से संरक्षित है। दूर-दूर से पर्यटक यहां का दरबार हाल देखने आते है। पुरातत्व विभाग भी निगम को सदर मंजिल खाली करने के लिए कह चुका है। इन सबके बावजूद कोई जनप्रतिनिधि तथा निगम प्रशासन इसके लिए गंभीर नजर नहीं आता है कि निगम का अपना कोई भवन हो। जहां एक ही छत के नीचे जनता को सारी सहूलियतें मिल सके।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें