मंगलवार, 16 अप्रैल 2013

कार्यकारिणी भंग, नई होगी गठित-अध्यक्ष करेंगे जिला रेडक्रास सोसायटी में सदस्यों का चुनाव

-आमसभा में लिया गया निर्णय 
भोपाल।
 खासी विवादों में घिरी रही जिला रेडक्रास सोसायटी की कार्यकारिणी को आखिरकार भंग कर दिया गया है। सोमवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि अब नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी। वहीं इसमें अध्यक्ष सदस्यों को चुनाव करेंगे। 
इसी के साथ कई सारे वाद-विवादों विराम लग गया है। सोसायटी के प्रबंध कार्यकारिणी के गठन के लिए सोसायटी अध्यक्ष एवं कलेक्टर निकुंज कुमार श्रीवास्तव को अधिकृत किया गया है। जिला अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में एडीएम बसंत कुर्रे, उमाशंकर भार्गव सहित सोसायटी के करीब 300 से अधिक पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। गौर करने वाली बात यह है इससे पहले ८ मार्च 2010 को आम सभा हुई थी। तीन साल के इंतजार के बाद सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे बैठक हुई। बैठक में 300 सदस्यों व पदाधिकारियों की उपस्थित देख एक बारगी कलेक्टर भी अवाक रह गए। आमसभा में किसी प्रकार उपद्रव न इसको देखते हुए उन्होंने भारी संख्या में पुलिस बल भी बुलवा लिया था। हालांकि बैठक शांतिपूर्ण रही। 

-शुरू होते ही भंग का प्रस्ताव 
बैठक जैसे ही शुरू हुई वैसे ही वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने का प्रस्ताव मंजूर कर दिया गया। बैठक में सभी ने एक स्वर में इसे भंग करने को कहा। इसके बाद सर्व सम्मति से इसे भंग कर दिया गया। इस कार्यकारिणी में कमल चंद नागर, एनके द्विवेदी, शिवदत्ता, योगेश बलवापुरी, शोभना तिवारी, कर्नल सिन्हो, आरपी श्रीवास्तव सहित करीब 20 पदाधिकारी थे। इसके बाद तय किया गया कि नवीन बाडी का गठन किया जाए। इस बाडी में कौन होगा इसके लिए कलेक्टर श्री श्रीवास्तव को अधिकृत किया गया वह इस संबंध में निर्णय लें। इधर श्री श्रीवास्तव ने बैठक में सदस्यों से कहा कि जो सदस्य रेडक्रास सोसायटी की बॉडी में शामिल होना चाहते हैं वह अपना बायोडाआ एडीएम एवं सोसायटी के उपाध्यक्ष बसंत कुर्रे को अपना आवेदन दे सकतें हैं। बैठक में जिला रेडक्रास सोसायटी भोपाल द्वारा वर्ष 2012-13 के अंतर्गत की गई गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया। बैठक में सोसायटी द्वारा किए गए व्यय और आय का विस्तृत ब्यौरा रखा गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें