मंगलवार, 16 अप्रैल 2013

विजय शाह ने महिलाओं पर की अभद्र टिप्पणी

विवाद बढऩे पर मांगी माफी
भोपाल।
 यूपी के एक मंत्री के भोड़े बयान से गई कुर्सी को लोग भूले भी नहीं थे कि मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री भी उसी राह पर चल पड़े हैं। मध्य प्रदेश सरकार के आदिमजाति कल्याण मंत्री विजय शाह ने झाबुआ में एक कार्यक्रम में महिलाओं को लेकर खूब टीका-टिप्पणी की। लेकिन बाद में अपनी टिप्पणियों को लेकर उठे विवाद से पल्ला झाड़ते हुए विजय शाह ने कहा कि उनके कहे का गलत मतलब निकाला जा रहा है। फिर भी अगर उनकी टिप्पणियों से किसी तबके की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगने को तैयार है। गौरतलब है कि  रविवार को झाबुआ जिले में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री ने सरकार के जनजातीय वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं की तो चर्चा की, लेकिन मंत्रीजी दोअर्थी बातों के जरिये कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं पर भी वार करने से नहीं चूके। मंत्रीजी मंच पर मौजूद एक नाम की दो महिला नेत्रियों पर आकर ठिठक गए। उन्होंने कहा,लगता है कि झाबुआ में एक के साथ एक फ्र्री मिलता है।
लड़कियों पर कसी फब्तियां!
वह यहीं नहीं रुके, उन्होंने पंडाल में बैठी लड़कियों की ओर इशारा करते हुए यहां तक कह डाला, पहला-पहला मामला कोई नहीं भूलता। बच्चों के ठहाकों पर उनकी प्रतिक्रिया थी कि बच्चे भी बड़े समझदार हैं। कार्यक्रम में लगते ठहाकों के बीच आदिमजाति कल्याण मंत्री इतने मस्त हो गए कि उन्होंने मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी नहीं ब शा। शाह ने कहा कि एक बार उन्होंने चौहान की पत्नी से कहा,भइया के साथ तो रोज जाती हो, कभी देवर के साथ भी चली जाया करो।  इस बीच शाह की इस बयानबाजी पर कांग्रेस ने स त नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस ने राज्यपाल से शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री को पद पर रहने का हक नहीं है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें