शनिवार, 13 अप्रैल 2013

पुखराज सहित दर्जन भर स्थानों पर आबकारी का छापा


-देर रात तक चली कार्रवाई 
भोपाल। 
शराब के अवैध विक्रय पर अंकुश लगाने आबकारी विभाग ने शनिवार को होटल पुखराज सहित दर्जन भर स्थानों पर छापमार कार्रवाई की। कार्रवाई में ४० लीटर कच्ची शराब और अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि होटल पुखराज से किसी प्रकार की कोई जब्ती नहीं हुई है। 
आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार रात 8 बजे से यह मुहिम छेड़ी। आबकारी सहायक आयुक्त एनके चौबे ने बताया कि शहर में कुछ स्थानों पर अवैध रूप से तथा अमानक स्तर की शराब विक्रय की सूचना बीते कुछ दिनों से मिल रही थी। इसके बाद टीम ने एक दो जगह जांच भी की। इसी निशान देही पर रणनीति बना कार्रवाई सुनिश्चित की गई। आबकारी विभाग की टीम सबसे पहले हबीबगंज स्टेशन स्थित होटल पुखरा पहुंची। यहां टीम ने तफ्तीश की, लेकिन जांच में कुछ नहीं मिला। इसके बाद टीम पुरानी विधानसभा के सामने स्थित झुग्गी इलाके में गई। अवैध विक्रय करने वाले कुछ लोगों को गिरफ्त में लिया गया है। वहीं मौके से फरार हुए विक्रय करने वालों की छानबीन की जा रही है। 

-यहां मारे छापे 
द्वारका नगर, कोच फैक्ट्री रोड
पुराना सुभाष नगर
पिपलानी
अम्बेडकर नगर 
पुरानी विधानसभा के सामने 
ेेराजभवन के पीछे
होटल पुखराज 

-यह किया जब्त 
148 क्वाटर देशी शराब 
40 लीटर कच्ची शराब 
9 गोवा विस्की

-इन्हें लिया गिरफ्त में 
सुशीला बाई
जीजाबाई
राजेश कंजर 
प्रेम कंजर 
दो अन्य 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें