शनिवार, 13 अप्रैल 2013

एक और ट्रायल के बाद यात्रियों के साथ चलेगी डबलडेकर


-17 को रेलमंत्री देंगे हरीझंडी 
-तीन नंबर प्लेटफार्म पर रगड़ी ट्रेन
भोपाल। 
हबीबगंज से इंदौर के बीच चलाई जा रही डबलडेकर का ट्रायल शनिवार को असफल रहा है। अभी ट्रेन का एक और ट्रायल किया जाएगा। भोपाल से इंदौर के बीच ट्रेन चार बार प्लेटफार्म से टकराई है। इन प्लेटफार्मों को ट्रेन के कोच के हिसाब से बनाया जाएगा।  रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलते ही यह ट्रेन हबीबगंज से इंदौर के बीच दो फेरों में दौडऩा शुरू कर देगी।  एक फेरा वाया देवास मक्सी व दूसरा उज्जैन होकर रहेगा। वहीं इस बीच 17 अप्रैल को रेलमंत्री पवन बंसल ट्रेन   को हरीझंडी देने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक शनिवार को हुए ट्रायल के बाद   अगले ट्रायल की तिथि तय नहीं की गई है। हबीबगंज से वाया मक्सी व इंदौर से वाया उज्जैन होते हुए भोपाल आने-जाने के लिए ट्रेन का ट्रॉयल शनिवार सुबह 6 बजे  शुरू हुआ। हबीबगंज के प्लेटफार्म नंबर 2 पर जैसे ही सिग्नल दिया गया  डबल डेकर ट्रेन भोपाल की ओर रवाना हो गई। इसके बाद करीब 6.16 बजे डबल डेकर ट्रेन  भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर पहुंच गई। यहां पर ट्रेन का कुछ हिस्सा टकराया। भोपाल के प्लेटफार्म नंबर तीन से करीब 4 मिनट के हॉल्ट के बाद उसे इंदौर के लिए रवाना कर दिया गया। वाया मक्सी-देवास इस पहले ट्रॉयल में गाड़ी को चलाया गया। करीब सवा दस बजे डबल डेकर ट्रेन इंदौर के प्लेटफार्म नंबर 3 पर पहुंच गई। इस दौरान छत की शीट से मामूली सी रगड़ खाता हुआ  इसका इंजन व कुछ कोच प्लेटफार्म पर लगा दिए गए।  तकनीकी स्टॉफ मौजूदगी में ट्रायल हुआ। 
पम. में तीन जगह टकराया-
रेलसूत्रों के मुताबिक डबलडेकर ट्रेन पश्चिम रेलवे में तीन स्टेशनों पर टकराई। इसमें इंदौर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर कवर शेड से टकराई। जिससे शेड क्षतिग्रस्त हुआ। जिन स्थानों पर ट्रेन टकराई है, वहां पर मर मत कर संचालन के अनुरूप बनाया जाएगा। हबीबगंज से इंदौर के बीच ट्रेन को करीब सौ किमी. की गति से चलाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें