बुधवार, 3 अप्रैल 2013

नहीं हुई कामधेनू की बैठक,भोपाल

विवादों में घिरी कामधेनू गृह निर्माण समिति की बैठक बुधवार को ४ बजे आयोजित की गई थी, लेकिन यह नहीं हो सकी। कलेक्टर सभाकक्ष में होने वाली यह बैठक अपर कलेक्टर बसंत कुर्रे की अध्यक्षता में होनी थी। 
अपरिहार्य कारणों के चलते श्री कुर्रे उपस्थित नहीं हो सके। इसके चलते बैठक के लिए पहुंचे समिति के संचालक मंडल के सदस्य, अध्यक्ष व अन्य सदस्यों को बैरंग ही लौटना पड़ा। उल्लेखनीय है कि समिति के वर्ष 2012 में चुनाव के बाद तथा नवीन संचालक मंडल के चुने जाने के बाद से ही विवाद की स्थितियां बनी हुई हैं। वहीं कांग्रेस विधायक कल्पना परूलेकर ने भी यह मामला विधानसभा में उठाया था। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें