-पत्रकार भवन के पास स्थित काली मंदिर के सामने अतिक्रमण का मामला
भोपाल।
पत्रकार भवन के पास स्थित काली मंदिर के सामने अतिक्रमण और अवैध रूप से खड़ किए गए पिलर को हटाने के निर्देश एसडीएम शहर जीएस धुर्वे ने दिए हैं। इससे पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने यहां निरीक्षण किया था। मौके पर पता चला था कि पिलर का निर्माण करने के लिए गड्डा खोदकर सरिया डाले जा रहे हैं। एसडीएम जीएस धुर्वे व तहसीलदार संजीव केशव पाण्डे ने अवैध रूप से पिलर निर्माण करने वाले व्यक्ति को निर्देशित किया है कि वह यह कार्य बंद कर गड्ढे को पूर दे। इसके लिए उसे एक दिन का समय भी दिया है। यदि गुरूवार दोपहर तक यह गड्ढा नहीं पूरा गया तो जिला प्रशासन का अमला स्वयं इस अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें