गुरुवार, 4 अप्रैल 2013

कमिश्नर ने की 'कोई न छूटे और कोइ न रूठे' अभियान की शुरुआत

-परिलक्षित हो सामाजिक और आर्थिक बदलाव
भोपाल। 
सीहोर जिले में संचालित होने वाले कोई न छूटे और कोई न रूठे अभियान को शुरूआत करते हुए भोपाल संभाग के कमिश्नर  एस.बी.सिंह ने कहा कि यह वंचित हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। कमिश्नर ने कहा कि इस अभियान के बाद जिले की एक साफ सुथरी तस्वीर सामने आ जाएगी। वहीं इसमें अपात्र व्यक्तियों को बताया जाएगा कि उन्हें किन कारणों लाभ नहीं मिल पाया है। कमिशनर एसबी सिंह ने निर्देश दिए कि अभियान को सार्थक बनाने के लिए पूरी लगन, निष्ठा के साथ काम करें। वहीं कमिश्नर ने कहा कि अभियान के बाद इसकी हकीकत ग्रामीण स्तर पर देखी जायगी। इस मौके पर कमिशनर ने कलेक्टर कवीन्द्र कियावत के प्रयासों की सराहना की।  कलेक्टर  कवीन्द्र कियावत ने कहा कि शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित हितग्राहियों को योजनाओं का शतप्रतिशत फायदा पहुंचाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। श्री कियावत ने बताया कि अभियान के तहत करीब अठहत्तर गतिविधियां चिन्हित की गई हैं जिनका सफल क्रियान्वयन इस अभियान के दौरान किया जायगा। इसी प्रकार जिला पंचायत सीईाओ बी.एस.जामौद ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि यह एक समन्वित प्रयास है, जिसमें हितग्राहियों की खोजबीन कर उन्हें लाभांवित किया जायगा। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान सहित अधिकारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें