मंगलवार, 16 अप्रैल 2013

नोट पर छपेगा रुपए का चिन्ह

-कुछ हलके बदलाव भी संभव 
भोपाल। 
भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही नोटों के रंग रूप में बदलाव करने जा रहा है। नोटों एक तरफ रुपए का चिन्ह अंकित होगा। वहीं दूसरी ओर इनसेट लेटर में बदलाव होंगे। नोटों में कुछ अन्य बदलाव भी होने की संभावना है। हालांकि ये नोट किस-किस राशि के होंगे इसको लेकर आरबीआई ने किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। आरबीआई के अनुसार शीघ्र ही महात्मा गांधी श्रृंखल-2005 के अंतर्गत गवर्नर डॉ. सुब्बाराव द्वारा हस्ताक्षरित बैंकनोट जारी किए जाएंगे। इन बैंकनोटों में इनसेट लेटर में परिवर्तन और रुपए का चिन्ह छपा होगा। वहीं प्रथम पृष्ठ पटल पर मुद्रण वर्ष 2012 भी अंकित होगा। वहीं बाकी सभी नोटों के डिजाइन यथावत रहेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें