भारत हेवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड (भेल) के पिपलानी स्वास्थ्य केन्द्र में जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन कब्ज और आधुनिक जीवन शैली विषय पर था। कार्यक्रम का संचालन डॉ. साधना कुमार ने किया। वहीं कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ.नम्रता डिंगरोचा ने कब्ज के कारण, बचाव तथा उपचार संबंधी जानकारी उपस्थित लोगों को दी। मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित डॉ. सरला मेनन ने भी कब्ज की बीमारियों और आधुनिक जीवन शैली का प्रभाव पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में 130 से अधिक लोग उपस्थित थे। इसमें कस्तूरबा अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. आरके अग्रवाल, डॉ. महेशराम व अन्य डाक्टर्स तथा स्टॉफ उपस्थित था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें