मंगलवार, 2 अप्रैल 2013

नि:शुल्क मिलने लगी खसरा-खतौनी की नकल


-१ अप्र्रैल से योजना लागू, 45 हजार से अधिक खातेदारों को मिलेगी यह सुविधा 
भोपाल। 
जिले के ४५ हजार से अधिक जमीन के खातेदारों को नि:शुल्क खसरा-खतौनी मिलेगी। प्रथम चरण में हुजूर तहसील के ४४ ग्रामों के ६७९२ किसानों को खसरे-खतौनी की कंप्यूटराइज्ड नकल किसानों के घर पर ही दी जाएगी। 
मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार पूरे जिले में यह योजना प्रभावी होगी। एक तारीख से तहसील हुजूर के 236 ग्रामों के 45643 खातेदारों के कृषकों को नि:शुल्क खसरा खतौनी की नकल देने की शुरूआत की गई है। घर-घर नकल की प्रक्रिया 1 से 5 अप्रैल के बीच पूरी की जाएगी। इसके बाद अन्य गांवों का लक्ष्य तय कर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 3 फरवरी 2013 को किसान महापंचायत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की गई थी कि एक अभियान चलाकर क प्यूटरीकृत खसरे खतौनी की नि:शुल्क प्रतिलिपि कृषकों को घर-घर पर पहुंचायी जाए। घोषणा के अनुरूप तहसील हुजूर के 236 ग्रामों के कृषकों को नि:शुल्क खसरा खतौनी की नकल वितरण करने के लिए कंप्यूटीकृत खसरा खतौनी तैयार कर वितरण किए जाने के लिए चरणबद्ध रोस्टर तैयार किया गया है। खसरा खतौनी के वितरण का अभियान 14 मई तक चलेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें