विवादों और गड़बडिय़ों में घिरी कामधेनू गृह निर्माण समिति का विवाद बुधवार को निपट सकता है। कलेक्टर सभागार में समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है, जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर निकुंज कुमार श्रीवास्तव करेंगे।
बैठक बुधवार शाम 4 बजे होगी। इसमें कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने समिति के संचालक मंडल के सदस्य, अध्यक्ष व अन्य सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। उल्लेखनीय है कि समिति के वर्ष 2012 में चुनाव के बाद तथा नवीन संचालक मंडल के चुने जाने के बाद से ही विवाद की स्थितियां बनी हुई है। हाल ही में कांग्रेस विधायक कल्पना परूलेकर ने भी इस समिति के नवीन संचालक मंडल द्वारा गड़बडिय़ा करने की बात कही थी। इस संबंध में विधानसभा में प्रश्न लग चुका है। इन्हीं सभी मामलों को लेकर यह समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक में समिति की गड़बडिय़ा व अन्य मुद्दों को निपटाने का प्रयास होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें