-कलेक्टर ने दिए एसडीएम को निर्देश
भोपाल।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कलेक्टर निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने सभी एसडीएम को निर्देश जारी कर दिए हैं कि दिसंबर १२ के बाद शासकीय जमीनों पर बसने वाली अवैध बस्तियों को तत्काल हटाएं। प्रशासिनक अधिकारियों ने इस पर अमल भी शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने आरआई-पटवारियों से इस संबंध में रिपोर्ट तलब की है।
यह रिपोर्ट तैयार होते ही प्रशानिक अमला अवैध बस्तियों को जमीदोज करने में जुट जाएगी। प्रशासनिक सूत्रों की माने तो शहर में आए दिन सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से प्लाट काट कर बेचने की आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन इसकी जांच कराने जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि दिसंबर 2012 तक बनी झुग्गियों को यथा स्थिति रखा जाएगा। इसके बाद से कई भू-माफियाओं ने अवैध रूप से जमीनों पर झुग्गियां तानना शुरू करा दिया है।
यह निर्माण छोला दशहरा मैदान के पीछे, भेल, बैरागढ़, कोलार में सबसे अधिक ज्यादा देखा जा रहा है। कलेक्टोरे के सूत्रों की माने तो कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि कार्रवाई में हवा-हवाई हो। वैध रूप से तत्काल प्रभाव से कार्रवई की जाए।
हालांकि
अधिकारियों द्वारा जो रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उसे पूरी तरह से गुप्त रखा जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों से कुछ इलाकें जहां सरकारी जमीनों पर बड़ी इमारतें तानी गई हैं, उन्हें जमींदोज करने के संकेत भी मिल रहे हैं। इसमें कैचमेंट एरिया, बरसाती नाले और शहरी नाले-नजूल की भूमियां प्रमुख है।
वर्जन
सभी वृत्त के अधिकारियों को शासकीय जमीनों पर बसी अवैध झुग्गियों, दुकान-मकान को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।
निकुंज कुमार श्रीवास्तव, कलेक्टर

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें