भोपाल: 15 अप्रैल, 2013
एनआईटीटीटीआर भोपाल में देश के वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्राध्यापक प्रो. पी.व्ही. खड़ीकर के नाम पर एक लाईब्रेरी की स्थापना की गई। प्रो. पी.व्ही. खड़ीकर मेमोरियल लाईब्रेरी में स्व. प्रो. खड़ीकर के परिवार द्वारा प्रो. खड़ीकर की पुस्तकें, शोध पत्रिकाए, शोधपत्र, पीएच.डी. थीसिस भेंट की। इस लाईब्रेरी का उद्घाटन प्रो. खड़ीकर की पत्नी श्रीमति कुसुम खड़ीकर एवं श्री एम.एम. बुच के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर बोलते हुए आईसेक्ट विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. संतोष चौबे ने प्रो. खड़ीकर को निष्काम कर्मयोगी बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवन पर्यन्त मूल्यों पर चलते हुए शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. विजय अग्रवाल ने कहा कि प्रो. पी.व्ही. खड़ीकर ने निटर के जर्नल को नई ऊँचाईयां प्रदान की थी। श्रीमती कुसुम खड़ीकर ने निटर भोपाल मे प्रस्तावित एम.एससी. फार्मास्युटिकल कमेस्ट्री में प्रथम स्थान करने वाले विद्यार्थी को प्रति वर्ष प्रो. पी.व्ही. खड़ीकर गोल्ड मेडल देने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रो. पी.व्ही. खड़ीकर परिवार के सदस्य एवं दोनों पुत्रियां भी उपस्थित थी। निदेशक प्रो. विजय अग्रवाल ने प्रो. खड़ीकर की पत्नि व पुत्रियों को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में श्री बी.सी. मल, श्री एम.पी. पुनिया, एवं एनआईटीटीटीआर परिवार के विद्यार्थी एवं संकाय सदस्य, अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें