शुक्रवार, 12 अप्रैल 2013

परीक्षा अब अ_ाईस अप्रैल को, भोपाल


भारत सरकार कर्मचारी चयन आयोग म.प्र.क्षेत्र द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय (टियर-1) परीक्षा अब रविवार 28 अप्रैल को आयोजित होगी । सहायक निदेशक कर्मचारी चयन आयोग (म.प्र.क्षेत्र) श्री बी.नायक ने बताया है कि पूर्व में यह परीक्षा रविवार 14 अप्रैल को आयोजित की जाना थी जो अब प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है । अब यह परीक्षा रविवार 28 अप्रैल को पूर्व निर्धारित केन्द्रों पर ही आयोजित होगी । रविवार 28 अप्रैल को आयोजित परीक्षा के लिए भोपाल में 38 केन्द्र निर्धारित किए गए हैं जिन पर दो सत्रों में यह परीक्षा आयोजित की जा रही  है । परीक्षा की गोपनीय सामग्री/ प्रश्न पत्र आदि कोषालय भोपाल से परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाने के लिए जिन पन्द्रह अधिकारियों की डॠूटी पूर्व में 14 अप्रैल को आयोजित परीक्षा के लिए कमिश्नर कार्यालय द्वारा लगाई गई थी वे ही अधिकारी 28 अप्रैल को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए सामग्री  परीक्षा केन्द्र पर पहुंचाएंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें