अफसरों ने मैदान का किया निरीक्षण, पुलिस अफसरों को दिए निर्देश
प्रशासनिक संवाददाता, भोपाल
सरकार किसी भी पार्टी की बने, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह भेल के जंबूरी मैदान पर होगा। यहां शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हंै। प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने मंगलवार को मैदान का निरीक्षण किया और मातहत अफसरों को समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
डीआईजी डी श्रीनिवास वर्मा ने इस संबंध में दोपहर पुलिस अफसरों की कंट्रोल रूम में बैठक ली और अफसरों को सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद डीआईजी वर्मा, कलेक्टर निशांत बरवड़े ने दोपहर में अफसरों के साथ मैदान का जायजा लिया। समारोह के लिए स्टेज बनाने से लेकर पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था के संबंध में अफसरों के बीच चर्चा हुई। इसके बाद सुरक्षा, यायाताय व्यवस्था के संबंध में पिपलानी, गोविन्दपुरा और बिलखिरिया थाना प्रभारियों के साथ सीएसपी एमपीनगर ने गोविन्दपुरा सीएसपी के अवकाश पर होने के कारण चर्चा की। सूत्रों का कहना है कि अगर भाजपा की तीसरी बार सरकार बनती है तो इससे कार्यकर्ताओं में अति उत्साह रहेगा और प्रदेश भर से पदाधिकारी और कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वहीं अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो दस साल बाद पार्टी की सरकार में वापसी होगी। इससे कांग्रेसी कार्यकर्ता भी अति उत्साहित होंगे। ऐसे में लाखों की सं या में कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जंबूरी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कराने की तैयारी चल रही है। प्रशासन सूत्रों का कहना है कि सरकार किसी भी पार्टी की बने, लेकिन सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जंबूरी मैदान पर ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कराया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें