मंगलवार, 17 दिसंबर 2013

ठंड से बचाने बांटे गरम ‘आंचल’ , भोपाल

देश में रियल स्टेट करोबार की सबसे विश्वसनीय संस्था क्रिडाई की ‘युवा संगठन क्रिडाई यूथ विंग’ ने ठंड से बचने वस्त्र दान दिए। संगठन के सदस्यों ने क्रिडाई सदस्यों की प्रोजेक्ट साईट पर काम कर रहे मजदूरों को गर्म कंबल और उनके बच्चों को गर्म कपड़े दिए। 
वस्त्रदान का यह कार्यक्रम कटारा स्थित सिल्वर स्टेट वाटिका, स्प्रिंग वैली ड्यूज और बावड़िया कलां स्थित प्रधान होम्स में निर्माणाधीन भवनों में कार्यरत मजदूरों के बीच किया। इसमें बड़ी संख्या में महिला मजदूरों और उनके बच्चे उपस्थित हुए। वस्त्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ क्रिडाई भोपाल के अध्यक्ष विपिन गोयल ने अपने साथियों के साथ किया। शुभालय होम्स के चेयरमैन व के्रडाई के उपध्यक्ष एवं प्रवक्ता मनोज मीक ने बताया, वस्त्रदान कार्यक्रम क्रिडाई सदस्यों की लगभग 100 प्रोजेक्ट साइट पर दिसंबर माह के अंत तक जारी रहेगा। बुधवार को स्वास्तिक ग्रांड, श्रीगोल्डरन सिटी, फारचून डिवाइन सिटी, चिनार ड्रीम सिटी और षुभालय धन्यम् की साइट्स पर किया जाएगा। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें