शुक्रवार, 13 दिसंबर 2013

सरकार के मुखिया दिग्गजों के बीच लेंगे शपथ

-मंत्रियों का पदभार ग्रहण बाद में 
भोपाल। 
प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर शनिवार को शिव का राजतिलक होगा। भेल के जम्बूरी मैदान में शनिवार दोपहर 12 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में राज्यपाल रामनरेश यादव शिवराज को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस अवसर पर भाजपा आला कमान के दिग्गज भी मंच पर होंगे। 
मंत्रीमंडल के अन्य सदस्यों को बाद में शपथ दिलाए जाने का फैसला राज्यपाल रामनरेश यादव ने किया है। 
मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज सहित भाजपा के शीष नेतृत्व मुरली मनोहर जोशी, वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, सुशील कुमार मोदी, छग के सीएम डॉ. रमन सिंह, राजस्थान के सीएम वसुंधरा राजे, उमा भारती, अनंत कुमार, हेमा मालनी, राजीव प्रताप रूड़ी और रामलाल शामिल होंगे। 
शिवराज शपथ के बाद शिवराज आगामी पांच साल में मध्यप्रदेश के विकास के लक्ष्य पर केंद्रित विजन डाक्यूमेंट-2018 को पढ़कर सुनाएंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश को पांच साल के अंदर एक विकसित राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा करने का लक्ष्य बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया, जिस विजन को लेकर प्रदेश भाजपा चलेगी, उसे हर कीमत पर हांसिल किया जाएगा। उन्होंने कहा, फिलहाल शिवराज मुख्यमंत्री पद की शपथ फिलहाल अकेले ही लेंगे। 
 
आरजीपीवी ने स्थगित की परीक्षाएं 
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने भोपाल में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था को देखते हुए शनिवार 14 दिसंबर के सभी पेपर स्थगित कर दिए हैं। कॉलेजों के अलावा विवि ने यूआईटी की भी स्थगित कर दी है। स्थगित पेपर की नई तारीख अलग से घोषित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक एके सिंह के अनुसार पेपर स्थगित करने का निर्णय कलेक्टर से हुई चर्चा के बाद लिया गया है। उन्होंने बताया, शपथ ग्रहण समारोह के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रहेगी। ऐसे में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। टाइम टेबल के अनुसार विवि की परीक्षाओं का समय सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तथा दोपहर 2 से शाम 5 बजे हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें