राजधानी के रविशंकर नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में गुरुवार से भारतीय डाक विभाग के दुर्लभ और नए टिकटों का संसार देखने को मिलेगा। मप्र डाक परिमंडल के तत्वावधान में होने वाली इस ग्यारहवीं परिमंडल स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी मेपेक्स-2013 का शुभारंभ पुलिस महानिदेश नंदन दुबे करेंगे।
इन टिकटों को फ्रेम कर प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी के लिए 300 फ्रेम लगाए जा रहे हैं। स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए यह प्रदर्शनी पूर्ण रूप से नि:शुल्क रहेगी। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं को भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें चयनित होने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य चुनिंदा एवं बहुमूल्य डाक टिकटों के बारे में शहरवासी और बच्चों को इसकी जानकारी देना और डाक टिकट संग्रहण के शौक को बढ़ावा देना है। इस मौके पर वन्य जीवन पर विशेष आवरण का अनावरण होगा साथ ही माय स्टेम्प का शुभारंभ भी किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें