शुक्रवार, 20 दिसंबर 2013

‘हाई प्रोफाइल’ लोगों पर लाखों बकाया

-4 हजार से लेकर 71 लाख तक बाकी किराया 
भोपाल। 
तमाम शासकीय सुविधाओं का उपभोग ‘हाई प्रोफाइल’ करना चाहते हैं, लेकिन बकाया नहीं देना चाहते। दरसअल, संपदा संचालनालय ने सरकारी आवास का उपयोग कर रहे ऐसे 52 बकायादारों की सूची जारी की है। इसमें सांसद, पत्रकार और अन्य रसूखदार हैं। 
बकाया दारों में पहला स्थान बाबेअली भवन में चल रहे कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय का है। इन पर 71 लाख 60 हजार 310 रुपए बकाया है। तिज्जीबाई मामले में फंसी बिजावर से पूर्व विधायक आशारानी सिंह पर भी डेढ़ लाख बकाया है। सांसद प्रेमचंद गुड्डू पर 4 लाख 38 हजार, विष्णु सिन्हा पर 7 लाख 24 हजार, मूवआॅन कार्यालय पर 7 लाख 37 हजार। कुरवाई एजूकेशन सोसायटी पर 7.31 लाख और केशन जहां पर 7.31 लाख रुपए का किराया शेष है। इसके अलावा कई नामी लोगों ने किराएदारी तो की लेकिन किराया नहीं चुकाया है। 

-पार्टियों के कार्यालय भी 
किराया न देने वालों में राजनीतिक पार्टियों के कार्यालय भी शामिल हैं। इसके अलावा सोसायटियां, सामाजिक संगठन, एज्यूकेशन सोसायटी, विद्यालय, महाविद्यालय व कई संघों के कार्यालय भी हैं। शासकीय आवासों में यह बीते कई सालों से संचालित हो रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ई-183/2 प्रोफेसर कालोनी में रहने वाली कांग्रेस नेत्री विभा मिश्रा के इस भवन को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले रखा है। उन पर भी 2 लाख 86 हजार रुपए बकाया है। इस सूची में ई-158, हुमायू मंजिल में रहने वाले राजमल अग्रवाल ने राशि  2092 रुपए तथा बी-90/2, शीश महल में संचालित हो रही नागरिक सहकारी बैंक की बकाया राशि 6,95,899 रुपए डिपाजिट हो चुकी है। हालांकि नर्मदा प्रसाद त्रिपाठी औरबहुजन समाज पार्टी के कार्यालय की राशि को नहीं दर्शाया गया है। 

-नोटिस जारी 
जिला प्रशासन के अफसरों की माने तो अब तक किसी भी रसूखदार ने बकाया राशि जमा नहीं की है। इन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है। यह नोटिस आरआरसी के तहत जारी किए गए हैं। नोटिस के बाद भी किसी ने राशि जमा नहीं की तो इनकी संपत्ति कुर्क कर या निलाम करके रकम वसूली जाएगी। 

किस पर कितनी राशि बकाया 
नाम                -आवास व क्षेत्र                 -बकाया राशि (रुपए में)
दैनिक चौथा संसार (अखबार)       - सीएसएन-1, प्रोफेसर कालोनी          - 11,92,634
अरुण दीक्षित  (पत्रकार)           - डी-28, 74 बंगला               - 11,18,503
सुरेंद्र तिवारी   (पत्रकार)          - डी-27, 74 बंगला               - 9,257
राजीव मोहन गुप्त    (अखबार मालिक)- डी-22, 74 बंगला               - 11,53,487
सुरेंद्र संघवी (पत्रकार)        -   डी-17, 74 बंगला               - 11,35,231
स्वराज प्रसाद द्विवेदी            - डी-10, 74 बंगला               - 8,02,322
एसएस अस्थाना             - ई-109/17, शिवाजी नगर          - 99,528
बंशीलाल गांधी                 - ई-9/4, चार इमली            - 39,215
गया प्रसाद बाली             - ई-109/33, शिवाजी नगर          - 9,58,543
नागेंद्र त्रिपाठी            - एफ-124/43, शिवाजी नगर          - 4,57,013
एमआय चौधरी                 - जी-38/22, ताजमहल               - 5,72,309
बीएम भंडारी                 - एफ-7, कोटरा सुल्तानाबाद          - 5,42,624
राजेश उधवानी                 - एफ-61, कोठारी कॉ पलेक्स          - 4,91,238
महेंद्र मानव (पत्रकार)            - एफ-140/1, प्रोफेसर कॉलोनी          - 5,30,312
गिरिश पुरोहित (पत्रकार)        - एफ-44/5, साउथ टीटी नगर          - 1,95,361
ऋषि कुमार सक्सेना            - जी-14/4, नार्थ टीटी नगर          - 2,67,625
कार्यालय मूवआॅन            - डीएन-2/12 चार इमली           - 7,37,313
चंद्रा बारगल (पत्रकार)        - एफ-108/4, शिवाजी नगर          - 3,43,575
विष्णु सिन्हा                 - ई-8,45 बंगला                - 7,24,486
राजेंद्र तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता    - सी-8,74 बंगला                - 11,979
आशारानी सिंह  (पूर्व विधायक)        - एफ-84/3, तुलसी नगर           - 1,46,317
प्रेमचंद गुड्डू  (कांग्रेस सांसद)        - एफ-93/33, तुलसी नगर           - 4,38,780
कैरियर सोसायटी             - बी-90/3, शीश महल               - 11,54,978
कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय       - बाबे अली भवन                - 71,60,310
विद्या भारती शिक्षण संस्थान       - सी-13, शिवाजी नगर               - 10,348
रतनचंद फुलवानी (नेता)        - डी-1/1, प्रोफेसर कॉलोनी          - 2,31,903
शिवशंकर पटेरिया  (भाजपा नेता)          - डीएन-2/17, चार इमली           - 16,129
गांधी बाल मंदिर             - एफ -43/11, साउथ टीटी नगर          - 3,09,331
संस्कार भारती                 - एफ-50/22, साउथ टीटी नगर          - 4,760
जवाहर बाल मंदिर            - जी-66/18, साउथ टीटी नगर      - 93,977
आशुना विद्यालय             - जी-1/299,1/302,1100 क्वार्टर - 3,24,427
कुरवाई एजूकेशन सोसायटी -रायफल क्लब     - 7,31,930
केशन जहां    - बी-13, परीबाजार        - 7,31,930
तृतीय वर्ग कमर्चारी संघ    - एफ-85/61, तुलसी नगर        - 4,006
आवासहीन मजदूर संघ    - एफ- 1/9, 1100 क्वार्टर    - 37,224
मोहम्मद सलीम (नेता)    - 32/1 बारह महल    - 9,09,622
अंबेडकर विकास संस्थान    - एफ-113/35, शिवाजी नगर    - 4,98,483
भारतीय मजदूर संघ    - एफ-44/26, साउथ टीटी नगर    - 36,473
बुंदेलखंड कला एवं संस्कृति    - एफ-188/2, प्रोफेसर कॉलोनी    - 3,99,588
भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी     - एफ-49/8, साउथ टीटी नगर    - 1,92,038
समाजवादी पार्टी         - एफ-89/27, तुलसी नगर       - 2,63,038
सोमनाथ पंजाबी         - आई-66/4, हुमायू मंजिल      - 1,57,741
ममता सिंह        - एफ-6/3, चार इमली        - 1,45,289
भारतीय दलित        - एफ-110/35, शिवाजी नगर      - 92,780
अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग -एफ-5/4, शिवाजी नगर      - 3,63,942
मंजीत बाबा             - एफ-105/2, शिवाजी नगर      - 4,68,144
महात्मा गांधी शिक्षा संस्थान   - बी-5, सिविल लाईन         - 16,979
विभा मिश्रा         - ई-183/2, प्रोफेसर कॉलोनी      -2,86,562

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें