मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के पत्रकारों ने रविवार को राजधानी में इंडियन फेडरेशन आॅफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की प्रदेश इकाई वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के सदस्यों का स्वागत किया।
यह स्वागत कार्यक्रम यूनियन के कार्यलय में हुआ। विदिशा, झाबुआ, छिंदवाड़ा, सिवनी, ग्वालियर, सागर और जबलपुर सहित अन्य प्रदेश से काए श्रमजीवी पत्रकारों ने प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा व भोपाल इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर यूनियन भोपाल के अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप ने प्रांतों के पत्रकारों को संबोधित भी किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, सचिव जवाहर सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, आत्माराम सोनी, पूनम कुलकर्णी ने प्रदेश सचिव सलमान खान का स्वागत किया। वहीं झाबुआ, विदिशा और भोपाल की नवर्निवाचित इकाई के पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश सक्सेना ने व संचालन जवाहर सिंह ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अलीम बज्मी, राजेंद्र मेहता, डॉ. बृजेश पांडे, ललित पारिक ने श्री वर्मा तथा श्री कश्यप को बधाई दी। कार्यक्रम का आभार दीपक शर्मा ने व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें