-1733 ने जमा किया चुनाव खर्च
-3.04 करोड़ हुआ चुनाव प्रचार में व्यय
-नेता प्रतिपक्ष ने खर्च किया पौने 9 लाख
हेमन्त पटेल, भोपाल।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा सीट पर चुनाव साढ़े सात लाख रुपए में लड़ा है। वहीं विदिशा सीट के लिए मात्र साढ़े चार लाख रुपए ही खर्च किए। यह चुनाव खर्चा प्रचार-प्रसार, वाहन और जनसंपर्क का है। इधर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने चुरहट विधानसभा सीट में चुनाव प्रचार के लिए चुनाव खर्च 8 लाख 92 हजार 994 दिखाया है।
शिवराज सरकार में जनसंपर्क मंत्री रहे लक्ष्मीकांत शर्मा जनसंपर्क खर्च में पीछे दिखे। उन्होंने चुनाव खर्च के तौर पर 2 लाख 47 हजार 713 रुपए का ही ब्यौरा दिया।
इसी श्रेणी में शिवराज सरकार के मंत्री और विधायक हैं, जिन्होंने चुनाव खर्च बेहद कम दिखाया है। हार का मुख देखने वाले जतारा से हरिशंकर खटीक ने 2 लाख 71 हजार 231 खर्च किए हैं। ये आदिम जाति कल्याण मंत्री भी रहे। इधर पशुपालन मंत्री अजय विश्वनोई 3 लाख 38 हजार 194 खर्च कर भी जीत की स्वास्थ्य लाठी नहीं पकड़ पाए। गौर करने वाली बात यह है कि देश में तीसरे सबसे अधिक मतों से जीत दर्ज कराने वाले इंदौर-2 से भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदौला ने 1 लाख 94 हजार 290 रुपए में ही चुनाव निपटा दिया। भोजपुर सीट से हारे कांग्रेस के सुरेश पचौरी ने 6 लाख 44 हजार 150 रुपए दिखाया है। यह आंकड़ा राज्य निर्वाचन आयोग को हालही में दिए चुनाव खर्च ब्यौरे का है। हालांकि प्रत्याशियों को खर्च का हिसाब किताब देने आयोग ने चुनाव परिणाम घोषणा से एक माह तक का समय दिया है।
-खर्च दिखाने में जिले के प्रत्याशी पीछे
राजधानी भोपाल से मैदान में उतरे 67 प्रत्याशी ने 8 दिसंबर तक चुनाव खर्च का हिसाब-किताब जमा नहीं किया। इसमें विजय पार्टी भाजपा के प्रत्याशी भी शामिल हैं। इनमें भाजपा के कद्दावर नेता बाबूलाल गौर, उमाशंकर गुप्ता सहित अन्य प्रत्याशी हैं।
-किसने कितना किया खर्च
नाम सीट खर्च
शिवराज बुधनी 7, 46,571
शिवराज विदिशा 4, 49,030
अजय सिंह चुरहट 8,92,994
लक्ष्मीकांत शर्मा सिरोंज 2,74,713
अजय विश्नोई पाटन 3,38,194
रमेश मेंदौला इंदौर-2 1,94,290
सुरेश पचौरी भोजपुर 6,44,150
हरीशंकर खटीक जावरा 2,71,231
नरोत्तम मिश्रा दतिया 1,38,130
अनूप मिश्रा भीतरवार 5,83,858
जयभान सिंह पवैया ग्वालियर 7,73,534

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें