सोमवार, 30 दिसंबर 2013

व्यापमं के भ्रष्टाचार को लेकर ‘आप’ ने खोला मोर्चा-


- अभय वर्मा अनिश्चित कालीन अनशन पर 
भोपाल। 
ठीक 12 बजे अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। और ठीक इसी समय भोपाल के शाहजहांनी पार्क में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश संयोजक अभय वर्मा व्यापमं के भ्रष्टाचार को लेकर अनिश्चित कालीन अनशन शुरू किया। इसमें   पार्टी के भोपाल सहित प्रदेशभर के कार्यकर्ता शामिल हुए। अभय ने व्यापमं सहित चार मुद्दों पर अनशन शुरू किया है। 
अभय ने कहा, हम सरकार को केवल इतना कहते हैं कि व्यापमं में हुए तमाम भ्रष्टाचारों की जांच सीबीआई से कराई जाए। क्योंकि देश में अभी तक कोई निष्पक्ष जांच एजेंसी नहीं है। कम से कम सख्त जनलोकपाल बन जाने तक। व्यापमं के जरिए हुई तमाम परिक्षाओं में एक करोड़ से अधिक छात्र-छात्राएं प्रभावित हुए हैं। इसमें से 80 लाख छात्रों का भविष्य सवालिया घेरे में है। 2013 में उजागर हुए शिक्षा के इस महा भ्रष्टाचार से मप्र की जनता का भरोसा सरकार से उठ गया है। 
सरकार का दायित्व बनता है कि वह निष्पक्ष जांच कराए। यह काम सीबीआई को रिकमंड करके वही कर सकती है। 
ये हैं चार मुद्दे 
1. 66 वर्ष बाद भी धरातल पर शिक्षा का अधिकार नहीं मिल पाया है। यह सरकार की जिम्मेदार थी। हम चाहते हैं सभी सरकारी स्कूल ऐसे हो जैसे नेता, मंत्री, अफसर अपने बच्चों को जिन स्कूलों में पढ़ने भेजते हैं। जब तक शासकीय स्कूल इन स्कूलों जैसे नहीं हो जाते तब तक वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में ही पढ़ाएं। इसे राइट-टू-एज्युकेशन नहीं राइट-टू-वर्ल्डक्लास एज्युकेशन बनाया जाए। 
2. व्यापमं की सीबीआई से जांच कराएं। अब तक जितने भी दोषी सामने आए उन्हें तत्काल प्रभाव से सजा दी जाएं। 
3. व्यापमं द्वारा जो भी परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं उन सभी की परीक्षा फीस नि:शुल्क की जाए। 
4. जब तक सरकारी अस्पताल वर्ल्डक्लास के नहीं हो जाते जहां नेता, मंत्री, अफसर, संत्री अपना इलाज करवाते हैं तब तक वह भी शासकीय अस्पतालों में ही इलाज कराएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें