रविवार, 8 दिसंबर 2013

‘आप’ की झाडू दिल्ली में, जश्न भोपाल में

दबंग रिपोर्टर, भोपाल।
आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को दिल्ली में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई है। पार्टी ने दिल्ली विधानसभा की कुल 70  सीटों  में से 28 सीटे अपने नाम की। इस जीत के बाद आम आदमी पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की राजधानी में जश्न मनाया। पार्टी की प्रदेश इकाई ने सभी देशवाशियों को धन्यवाद दिया। नेताओं की माने तो यह पार्टी की नही बल्कि सभी समथर्कों की जीत है। जिन्होंने पार्टी के साथ मिलकर दिन रात मेहनत की, वे सभी साथी बधाई के पात्र हैं। प्रदेश, देश और विदेश से घर बैठे-बैठे या दिल्ली पहुंचकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने ‘आम आदमी पार्टी’ का सहयोग किया। साथ ही साथ वे सभी देशवाशी भी बधाई के पात्र हैं। दिल्ली चुनावों में मिली सफलता दर्शाती है,  कि देश की दो मुख्य पाटियां भाजपा और कांग्रेस देश के मतदाताओं को सही विकल्प देने में नाकाम रही हैं। मतदाता एक तीसरे और ईमानदार विकल्प का काफी   दिनों से इंतजार कर रहे थे।

 
नहीं आए जीतने वाले प्रत्याशी
भाजपा के अधिकांश प्रत्याशी चुनाव परिणाम के समय वहां उपस्थित नहीं रहे। परिणाम घोषित होते समय रामेश्वर शर्मा, उमाशंकर गुप्ता, आरिफ अकील व कुछ कांग्रेस प्रत्याशी नजर आए लेकिन भाजपा के प्रत्याशी नदारद रहे।

शीला गई तो मुरझाए चेहरे-
कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों की प्रतिक्रिया बदलती रही। सुबह-सुबह जैसे ही प्रत्याशी आ रहे थे सभी के मन में उत्साह व चेहरे में खुशी थी, लेकिन चुनाव परिणाम सुनते-सुनते कुछ खुश तो कुछ मुरझाए चेहरे दिखाई देने लगे। कुछ देर बाद जैसे ही पता चला कि दिल्ली में शीला ने इस्तीफा दे दिया है तो कांग्रेसियों के होसले पस्त हो गए। इसके बाद क्या था। बीजेपी की लहर बनी और सारे प्रत्याशियों के चेहरे एक दम खिले फूल की तरह नजर आने लगे।

एलसीडी रही आकर्षण का केंद्र
एक निजी न्यूज चैनल ने चुनाव परिणाम को लाइव दिखाने के लिए परिसर के पास ही अपनी एलसीडी स्क्रीन लगाकर लोगों को काफी आकर्षित किया। इसे देखने के लिए कई पुलिस कर्मी तो अपना पाइंट छोड़कर एलसीडी को करीब से निहारते नजर आए। यहीं नहीं एलसीडी के आसपास कई कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रह

समर्थकों ने घेरा जेल
चुनाव परिणाम जानने के लिए कई प्रत्याशियों के समर्थक भारी मात्रा में पूरे जेल के आसपास के परिसर को घेर लिया। यह घेराव किसी को छुड़वाने के लिए नहीं अपितु प्रत्याशियों की जीत पर हर्ष व्यक्त करने के लिए था। जैसे ही समर्थक अपने प्रत्याशी के चुनाव परिणाम सुनते तो जोर-जोर से अपनी खुशी जता रहे थे।

हाथ जोड़ती रही पुलिस-
चुनाव परिणाम घोषित किए जाने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। बकायदा हर अंदर जाने वाले का प्रवेश पास देखा जा रहा था। चुनाव आयोग के पास के बगैर आए कुछ मीडियाकर्मी पुलिस के साथ परेशान दिखे क्योकि पुलिस द्वारा उनको अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था। सभी समर्थकों को परिसर से करीब 100 मीटर पहले ही बेरीकेट्स लगाकर रोक दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से सभी पुलिस कर्मी बकायदा अपनी ड्यूटी करते दिखाई दिए। कुछ लोग अंदर जाने के लिए हठ करने लगे जिस पर पुलिस अधिकारी ने उनसे हाथ जोड़कर विनती करते हुए कहा साहब चले जाइए, बगैर प्रवेश कार्ड के अंदर नहीं आने दिया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें