अंतिम प्रकाशन 21 जनवरी 2014 को
भोपाल।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मध्यप्रदेश के समस्त 230 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिपत पुनरीक्षण कार्यक्रम 13 दिसम्बर से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के तहत एक जनवरी 2014 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़े जायेंगे।
पुनरीक्षण कार्यक्रम में शुक्रवार 13 दिसम्बर को डाटाबेस एवं कन्ट्रोल-टेबल को अपडेट किया जाएगा। सोमवार 16 दिसम्बर को निर्वाचक सूची का प्रकाशन कर उसे सीईओ की वेबसाइट पर डाला जाएगा। 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक दावे एवं आपत्तियाँ ली जाएगी। 22 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक फोटो निर्वाचक नामावली को ग्रामसभा/स्थानीय निकाय आदि में नामों के सत्यापन के लिए पढ़कर सुनाया जाएगा। 25 दिसम्बर को विशेष अभियान चलाकर राजनैतिक दल के बूथ लेवल एजेंट से दावे और आपत्तियाँ ली जाएगी तथा 10 जनवरी तक दावों और आपत्तियों का निराकरण होगा। डाटाबेस एवं कंट्रोल टेबल को अपडेट करने के साथ ही पूरक सूची की तैयारी तथा मुद्रण का कार्य 18 जनवरी, 2014 को होगा। इक्कीस जनवरी को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें