रविवार, 8 दिसंबर 2013

पहले आगे फिर पिछड़े

शांतिपूर्ण मतदान के बाद थोड़े विवाद और हंगामें के बीच मतगणना भी संपन्न हो गई। राजधानी की पुरानी जेल में मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। जिन जगहों पर भाजपा शुरूआत में पीछे रही वहां अंतिम चरणों में अप्रत्याशित जीत दर्ज कराई। यहीं हाल अपोजिट पार्टी कांग्रेस का भी रहा। उत्तर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार आरिफ बेग शुरूआती दौर में आगे रहे। डीआईजी बंगला, कबाड़खाना, पीजीबीटी रोड, छोला और आरिफ नगर के पोलिंग बूथों की ईवीएम मशीनों से निकलने वाला आंकड़ा बेग के पाले में गिरता दिखाई दिया। यहां 13वें राउंड तक 1017 की लीड लेते हुए बेग, आकील पर भारी पड़ रहे थे। वहीं 14 वें राउंड में जैसे ही लक्ष्मी टॉकिज और ईदगाह की इवीएम मशीन खुली तो पाला पलटा, तो बेग को पटखनी देते हुए आरिफ अकील ने 6293 मत अपने खाते में दर्ज करा लिए। यहां उन्हें 56942 मत मिले। वहीं बेग को 50649 मतों से ही संतोष करना पड़ा। अंतिम राउंड में अकील ने 6664 से बेग को पछाड़ दिया। उन्हें 73070 और बीजेपी के आरिफ बेग को  66406 ही मत प्राप्त हो हुए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें