मंगलवार, 26 नवंबर 2013

भोपाल ने दिया सरकार बनाने में योगदान

-64 फीसदी हुआ मतदान, दोपहर बाद आई तेजी, शाम को वोटिंग रही ढीली 
-बैरसिया में सबसे ज्यादा 70 उत्तर और मध्य सबसे कम 60 प्रतिशत मतदान 
भोपाल। 
प्रदेश की सरकार बनाने में शहरवासियों ने 64 फीसदी वोटिंग कर योगदान दिया है। सरकार भाजपा की होगी या कांग्रेस की, परिणाम 8 दिसंबर को सामने आएंगे, लेकिन मत प्रयोग को लेकर जिले की सातों सीटों पर उत्साह जनक माहौल देखने को मिला। नरेला, दक्षिण-पश्चिम और मध्य विधानसभा सीटों से छुट-पुट खबरें मिलीं पर चौकस व्यवस्था के चलते स्थिति को काबू में कर लिया गया। 
जिले में सातों विधानसभा सीट पर 1677 मतदाता केंद्र और 14 सहा. मतदाता केंद्र बनाए गए थे, जिन पर 7741 मतदान दलों ने वोटिंग संपन्न कराई। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग धीमी रही 10 बजे तक यह प्रतिशत 40 की भीतर रहा। इसके बाद दोपहर 2 तक मतदान का प्रतिशत 45.7 पहुंचा। सुबह 8.30 पर खबर आई कि सातों सीटों पर 2 दर्जन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (इवीएम) काम नहीं कर रही हैं या बेट्री लो होने के चलते यह बंद हो रहीं हैं। करीब 9 बजे जहांगिराबाद, राज टॉकिज के समीप स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में बनाए गए 7 केंद्रों में से एक 93 की इवीएम मशीन बदली गई। इस दौरान करीब 1 घंटे तक यहां मतदान रुका रहा। इसी के साथ 149-बैरसिया के बूथ क्रमांक-17 पर एक, 150-भोपाल उत्तर के बूथ क्रमांक-66 में 2, 154-गोविंदपुरा के बूथ क्रमांक-88 में 1 मशीन बदली गई। इसी के साथ कई मशीनों में तकनीकी कमियां सामने आर्इं। जांच में यह भी सामने आया कि इवीएम मशीनों में पिन उल्टी लगाई जा रही थी व लिंक इरर आ रहा था। 

-कहां कब क्या रहा वोटिंग प्रतिशत 
सुबह 10 बजे 
बैरसिया            18
उत्तर            16
नरेला            14
दक्षिण-पश्चिम        18
मध्य             16
गोविंदपुरा            11
हुजूर            12
कुल            15

दोपहर-12 बजे 
बैरसिया            33.43
उत्तर            33.51
नरेला            33.08
दक्षिण-पश्चिम        32.04
मध्य             33.00
गोविंदपुरा            30.03
हुजूर            34.15
कुल            32.75

दोहपर-1.30 
बैरसिया            37.09
उत्तर            38.08
नरेला            38.00
दक्षिण-पश्चिम        36.01
मध्य             37.02
गोविंदपुरा            36.01
हुजूर             39.03
कुल            37.62

शाम-4 बजे 
बैरसिया            59.77
उत्तर            56.02
नरेला            56.06
दक्षिण-पश्चिम        57.02
मध्य            57.00
गोविंदपुरा            60.56
हुजूर             56.05
कुल            57.69

शाम-6.30 (अघोषित) 
बैरसिया            70
उत्तर            60
नरेला            66
दक्षिण-पश्चिम        67
मध्य             60
गोविंदपुरा            63
हुजूर             63
कुल             64.04



-पंजा गायब, मजिस्ट्रेट से शिकायत 
नरेला विधानसभा के बूथ क्रमांक-120 के सामने लगे एक स्टॉल पर सांकेतिक पर्चा बाटा जा रहा था। पर्चे में नरेला सीट से भाजपा के प्रत्याशी विश्वास सारंग का नाम और कमल का फूल तो पहले स्थान पर छपा हुआ था, लेकिन पर्चे में कांग्रेस प्रत्याशी सुनील सूद का नाम और चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा गायब था। इसकी शिकायत तुफेल सिद्दकी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट से की। उन्होंने कहा, यह जनता को भ्रमित करने की कोशिश थी। यह पर्चा सक्षम पब्लिेकशन द्वारा छापा गया था, जिस पर कार्रवाई के लिए श्री सिद्दकी और मोहम्मद सोहेल ने सेक्टर मजिस्टेÑट से एफआईआर दर्ज कराने के साथ कार्रवाई करने को कहा। 

-अमिताभ ने गोविंद से की शिकायत 
कोलार के मुद्दों को उठाने के कारण चर्चा में रहने वाले क्रियेशन डॉट कॉम के संचालक अमिताभ अग्निहोत्री ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जयदीप गोविंद से शिकायत दर्ज कराई कि उनका नाम मतदाता सूची से नाम हटा दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया, मैं वर्तमान में भी जी-2, 368 चाणक्य अपार्टमेंट सर्वधम बी-सेक्टर कोलार में निवास करता हूं। इस पते पर मेरे बेटे तनमय और बिटिया रितिका की पर्ची तो आई, लेकिन मेरी और पत्नी सुषमा अग्निहोत्री की पर्ची नहीं पहुंची। उन्होंने बताया, कोलार क्षेत्र में राजनीतिक लोगों का हस्तक्षेप ज्यादा है। यहां बीएलओ के स्थान पर नाम जोड़ने कार्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता करते हैं। इसकी शिकायत डेढ़ साल पहले उन्होंने की थी, जिसके चलते षड़यंत्र पूर्वक नाम हटा दिया गया, जिससे विरोधी उन्हें कोलार का निवासी न होने का दावा कर सकें। उल्लेखनीय है कि कोलार को भोपाल निगम में मिलाने का विरोध श्री अग्निहोत्री ने किया था। 

-सबसे पहले पहुंची उत्तर की पोलिंग पार्टी 
मतदान संपन्न होने के बाद सबसे पहले भोपाल उत्तर की पोलिंग पार्टियां पहुंची। ये बूथ क्रमांक - 125, 126, 127 व 128 की हैं। इसमें से 128 नंबर बूथ की पोलिंग पार्टी ने सबसे पहले मशीनों सहित सभी सामग्री जमा कराई। इसके बाद को लगातार पोलिंग पार्टियों के आने का क्रम शुरू हो गया, जो देर रात तक चला।

-यहां बदलीं इवीएम 
 - बैरसिया में पांच मतदान केंद्रों में ईव्हीएम मशीनें बदली गईं। यह मशीनें मॉक पोल के दौरान ही खराब हो गई थीं। इधके अतिरिक्त केंद्र क्रमांक - 3 व 17 सहित चार स्थानों पर ईवीएम में खराबी की सूचना मिली। एक्सपर्ड ने मौके पर पहुंचकर उन्हें ठीक किया।
 - भोपाल उत्तर के दो मतदान केंद्रों 66 व एक अन्य में मशीनें बदली गई हैं। यह मशीनें मॉल पोल के दौरान ाी चालू नहीं हुई थीं। इसके अतिरिक्त अन्य केद्रों पर मशीनों में गड़बड़ी आई, उन्हें सुधार दिया गया।
 - हुजूर के दो मतदान केन्द्र  सेमरीकलां -195, बैरागढ़-84 में  ईवीएम खराब   हुई, जिन्हें तुरंत बदला गया। इसके अतिरिक्त अन्य बूथों पर लगी मशीनें सुधारी गईं।
 - भोपाल दक्षिण पश्चिम में कुल चार मतदान केन्द्र में मशीनें बदली गई। केंद्र क्रमांक- 63 व 72 में दो मशीनें पहले ही खराब हो गई थीं, इसके बाद अन्य दो मशीनें भी खराब हुई, जिन्हें बदला गया।
 - नरेला में मतदान केन्द्र क्रमांक 65 व 103 में ईवीएम खराबी के कारण मतदान देरी से शुरू हुआ। आब्जर्वर की उपस्थिति में ठीक कराया गया। इनमें से एक मशीन बाद में बदलनी पड़ी।
 - भोपाल मध्य में मतदान केन्द्र 209 में ईवीएम खराब होने पर उसे बदला गया। दोपहर बाद मतदान केन्द्र क्रमांक -93 की ईवीएम खराब होने से मतदान रुका रहा। बाद में इस मशीन को भी बदल दिया गया। इसके अतिरिक्त 91 व 92 नंबर के पोलिंग बूथ की मशीनों को भी बार-बार सुधारा गया।
- गोविंदपुरा क्षेत्र के पांच बूथों पर मशीनें बदली गर्इं। 

-यहां रुका मतदान, स्टॉफ ने लंच किया 
भोपाल मध्य विधानसभा के मतदान क्र-93, बैरसिया के ग्राम हर्राखेड़ा, गोविंदपुरा के बूथ क्रमांक-277 पर घंटों मतदान रुका रहा। जिंसी चौहारे पर स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में बने बूथ क्रमांक - 93 में कांग्रेस प्रत्याशी के समथर्कों ने आरोप लगाया कि ईवीएम मशीन में भाजपा प्रत्याशी के नाम पर फिक्स है। इसके कारण किसी का बटन दबाओ, भाजपा का बटन पड़ता है। इसके बाद मतदान रोकना पड़ा। बाद में मशीन बदलने के बाद मतदान शुरू किया। मशीन बदलने तक की प्रक्रिया में करीब ढाई घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। इधर हर्राखेड़ा के बूथ में लगी इवीएम खराब हो गई थी। इसे सुधारने में करीब डेढ़ घंटा चल गया। करीब 9.30 बजे मतदान शुरू हुआ। इसके अतिरिक्त गोविंदपुरा के 277 नंबर बूथ पर मतदान दल ने दोपहर में लंच करने के लिए मतदान कुछ देर बंद किया। लेकिन उनका यह लंच एक घंटे से अधिक समय चला। जब इसकी सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास पहुंची तो उन्होंने तत्काल बूथ पर मतदान चालू कराया।

-ऐसे मिली जानकारी 
मताधिकार का प्रयोग कर लौट रहे मतदाताओं की नजरें चौक-चौहारों पर लगी एलईडी स्क्रीनों पर भी रही। मतदाताओं ने स्क्रीन के सामने खड़े होकर बड़ी उत्सुकता के साथ मतदान का प्रतिशत और अपडेट्स देखे। कुछ स्थानीय नेता भी क्षेत्र की ताजा जानकारी के लिए मोबाइल फोन के सााि चुनाव आयोग लारा लगवाई गई स्क्रीन की तरफ देखते नजर आए। 
यहां देर रात तक चला मतदान 
जिले के जिन मतदान केंद्रों पर देर रात तक मतदान चला उनमें हुजूर विधानसभा के सबसे अधिक चार केन्द्र शामिल हैं। बैरागढ़ कलां, कोलूखेड़ी, भौसाखेड़ी सहित एक केंद्र है। यहां रात करीब आठ बजे तक मतदान हुआ। यहां शामें पांच बजे के पहले से ही लाइन लगी हुई थी, जिन्हें मतदान का मौका दिया गया। इसी प्रकार दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के बूथ क्रमांक -191 में साढ़े सात बजे तक, उत्तर विधानसभा, नरेला व भोपाल मध्य के एक-एक बूथ पर भी देर तक मतदान चला। बैरसिया में भी सूरजपूरा मतदान केंद्र पर रात सात बजे तक मतदान चला। इधर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के 50 पोलिंग बूथों पर 5 से 6 बजे तक मतदान चला। इसके अतिरिक्त कुल 15 बूथ ऐसे थे जिनमें 6 बजे से रात आठ बजे तक मतदान हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें