जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) दक्षिण बसंत कुर्रे ने नवाब और छोटे सहित कुल 12 आदतन अपराधियों को जिलाबदर के आदेश जारी किए हैं। छह अपराधियों को एक-एक साल और अन्य छह को छह-छह माह के लिए शहर और आसपास के जिले की सीमाओं से बाहर चले जाने के आदेश दिए हैं। आदेश के मुताबिक यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे। जिसके चलते जिलाबदर की कार्रवाई की गई। जिलाबदर किए गए अपराधियों में लखनलाल अहिरवार आत्मज सुंदरलाल थाना जहांगीराबाद, संजय गुप्ता आत्मज महेश गुप्ता थाना स्टेशन बजरिया, अजय तिलकधारी पुत्र अशोक जावरे थाना बागसेवनियां, नवाब आत्मज अहमद शरीफ और छोटे उर्फ छोटू आत्मज रहीम उर्फ रईस थाना ऐशबाग और अमर सिंह उर्फ कल्लू आत्मज जयसिंह भदौरिया थाना मिसरोद को एक-एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया गया है। वहीं जीवन दांगी आत्मज कंवरजी दांगी, अंकित चौरे आत्मज मदनलाल चौरे थाना मिसरोद, सुनील बौद्ध आत्मज अर्जुन बौद्ध, सज्जन सिंह परमार आत्मज कालूराम परमार थाना बाग सेवनियां, बालमुकुंद रजक आत्मज मिठ्ठूलाल रजक थाना हबीबगंज और दीपू उर्फ इदरीस आत्मज नवी बक्श खान थाना स्टेशन बजरिया को छह-छह माह के लिए भोपाल जिले और इससे लगे सीहोर, विदिशा, रायसेन,राजगढ़ और होशंगाबाद जिले की राजस्व सीमाओं के बाहर चले जाने के आदेश दिए गए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें