- गोविंदपुरा सीट से उ मीदवार गोविंद गोयल व संजय सक्सेना को शोकाज नोटिस
भोपाल।
खर्च कम बताना या छुपाना गोविंदपुरा विधानसभा सीट के दो उ मीदवारों कांग्रेस के गोविंद गोयल व शिवसेना के संजय सक्सेना को भारी पड़ गया है। उन्हें निर्वाचन आयोग की ओर से शोकाज नोटिस देकर पूछा गया है कि उन्होंने इन राशियों को उल्लेख अपने व्यय रजिस्टर में क्यों नहीं किया है? क्यों न ये राशियां आपके व्यय में जोड़ी जाएं।
मिली जानकारी के अनुसार 14 नवंबर को सभी प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टरों की हुई जांच में सामने आया है कि गोविंदपुरा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ने 1 लाख 71 हजार 218 रुपए अपने प्रचार-प्रचार में खर्च किए। इधर कांग्रेस के गोविंद गोयल ने यह राशि केवल 14 हजार 076 रुपए बताई, जबकि शिवसेना के संजय सक्सेना ने तो 12 हजार 305 रुपए व्यय होने की ही जानकारी दी। इधर व्यय प्रेक्षक, व्यय निगरानी समिति, सहायक व्यय प्रेक्षक, सहित अन्य समितियों की जांच में सामने आया है कि श्री गौर ने तो अपने खर्चे की जानकारी सही दी है, लेकिन अन्य दोनों ने अपने व्यय की जानकारियां छुपाई हैं। सूत्र बताते हैं कि व्यय निगरानी समिति की जांच में सामने आया है कि संजय सक्सेना ने अपने प्रचार प्रसार में खर्च की गई राशि में 1 लाख 73 हजार 330 रुपए व्यय कम बताया है, जबकि श्री गोयल ने 49 हजार 923 रुपए की राशि अपने व्यय रजिस्टर में कम दशाई है। इस स्थिति के चलते दोनों प्रत्याशियों श्री गोयल व संजय सक्सेना को शोकाज नोटिस थमाए गए हैं। नोटिस में उनके पूछा गया है कि क्यों न छुपाई गई इस राशि को उनके खाते में जोड़ दिया जाए?

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें