बुधवार, 13 नवंबर 2013

माइक्रो आॅब्जरबर की टेÑनिंग कल

-मास्टर टेÑनर सिखाएंगे मतदान प्रक्रिया 
भोपाल। 
जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों के पोलिंग बूथों पर तैनात होने वाले माइक्रो आॅब्जरबर की ट्रेनिंग कल होगी। गांधी मेडिकल कॉलेज के हाल में सुबह 12 बजे से होने वाली इस ट्रेनिंग में माइक्रो आॅब्जरबर को मतदान की पूरी प्रक्रिया समझाइ जाएगी। 
अपर जिला कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय सिंह ने बताया, जिले सातों सीटों पर 7 आॅब्जरबर व उनके सहायक के तौर पर 300 माइक्रो आॅब्जरबर उपस्थित रहेंगे। माइक्रो आॅब्जरबर को मास्टर ट्रेनर ईवीएम मशीन की बेलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट की जानकारी देंगे। वहीं किस तरह पूरी प्रक्रिया को अंजाम देना है, इस बारे में भी समझाया जाएगा। जिले की सभी सातों सीटों पर 7 आरओ और 7 एआरओ शामिल हैं। इस ट्रेनिंग में माइक्रो आॅब्जरबर के साथ आॅब्जरबर, आरओ, एआरओ भी उपस्थित होंगे। 

-प्रदेश की स्थिति 
आॅब्जरबर-230 प्रत्येक विधानसभा पर 
माइक्रो आॅब्जरबर- 50 हजार 
आरओ-240
एआरओ-460 

-जिले की संख्या 
आॅब्जरबर-07 प्रत्येक विधानसभा पर 
माइक्रो आॅब्जरबर- 300 
आरओ-07
एआरओ-07

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें