शनिवार, 16 नवंबर 2013

भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त सुधीर त्रिपाठी ने बुधवार को भोपाल कलेक्टर निशांत वरवड़े व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान जिले में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी के साथ-साथ चुनाव में अधिकारी-कमर्चारियों की लगाई जा रही ड्यूटियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान जब अधिकारियों ने श्री त्रिपाठी को बताया कि अब तक 2000 से अधिक अधिकारी-कमर्चारियों के ड्यूटी कैसिंल कराने के आवेदन आ चुके हैं। इसमें से 1500 की ड्यूटियां भी कैसिंल की जा चुकी हैं।
  सूत्र बताते हैं कि इस पर श्री त्रिपाठी भड़क उठे।  उन्होंने भोपाल कलेक्टर से सवालिया अंदाज में कहा कि क्या भोपाल में अकेले चुनाव कराएंगे? यदि नहीं तो इतने लोगों की ड्यूटियां क्यों कैसिल कर दीं। इधर अधिकारियों ने भी इसके पीछे कई तर्क दिए, लेकिन श्री त्रिपाठी ने सभी तर्कों को बेबुनियाद मानते हुए साफ कहा कि आगे से इसका ध्यान रखें। बचे हुए 500 लोगों की ड्यूटियां कैसिल न करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अंतिम क्षणों में किसी की भी ड्यूटी न करें, इससे अव्यवस्था फैलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें